- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- sweet dish
टूटी फ्रूटी बच्चों की खूब फेवरेट होती है। वह जब भी बाजार जाते हैं तो इसकी डिमांड जरूर करते हैं। अलग-अलग रंग में नजर आने वाली टेस्टी टूटी-फ्रूटी (Tutti Frutti Recipe) स्वाद में भी काफी अच्छी लगती है। इसे ऐसे भी खाया जा सकता है और साथ ही इन रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी का प्रयोग डिशेज की गार्निशिंग से लेकर डेजर्ट तक में इस्तेमाल किया जाता है। आपको टूटी-फ्रूटी मिठाई, केक या किसी और डेसर्ट में जरूर नजर आ जाती होगी।
आमतौर पर सभी लोग टूटी फ्रूटी (Tutti Frutti Recipe) बाजार से खरीदकर लाते हैं। बाजार में यह ज्यादा दामों में कम क्वांटिटी में मिलती है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आप टूटी-फ्रूटी को आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। जी हाँ… इसे बनाना बेहद आसान है और यह घर में ज्यादा मात्रा में बन सकती है। इसे कच्चे पपीते और कद्दू से तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं घर में टूटी-फ्रूटी बनाने की रेसिपी के बारे में।
Ingredients
- कच्चा पपीता
- शक्कर 2 कप
- पानी 4 कप
- फूड कलर
- वनीला एसेंस
Method
एक कच्चा पपीता (500 ग्राम) छीलकर काटें और सभी बीजे निकालें। पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों में बारीक काटें।
एक गहरे पैन में पपीते के टुकड़ों को 4 कप पानी में पांच मिनट तक उबालें। जब ये आधे पक जाएं तो इन्हें छलनी से छानें और पानी अलग करें।
अब एक पैन लें और उसमें चार कप पानी डालकर 2 कप शक्कर डालें।
अब एक पैन लें और उसमें चार कप पानी डालकर 2 कप शक्कर डालें। शक्कर अच्छे से घुल जाने पर आप इसमें पपीते के पके हुए टुकड़े डालें और उन्हें 20 मिनट तक पकने दें।
थोड़ी देर तक उबलने के बाद जब एक तार की चाशनी बन जाए, तो आंच धीमी कर दें। फिर इसमें वनीला एसेंस मिलाएं।
अब आपको पपीते के तीन हिस्से करने हैं। इसके लिए आप तीन कटोरियाँ लें और इनमें बराबर-बराबर डालें और फूड कलर मिलाएं।






