- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 6
- Cuisine
- Chinese
- Course
- Snacks
मंचूरियन (Veg Manchurian Recipe) वैसे तो एक चाइनीस डिश है, लेकिन यह अब भारतीय लोगों की भी पहली पसंद बन चुकी है। जब भी लोग बाहर घूमने जाते हैं तो इस डिश को जरूर खाते हैं। वेज मन्चूरियन लगभग मिक्स वेज कोफ्ते के लिये बानाई गये कोफ्ते की तरह ही बनाया जाते है, लेकिन वेज मन्चूरियन (Veg Manchurian Recipe) के लिये जो सॉस बनाया जाता है, उसमें सोया सॉस, टमाटर सॉस, विनेगर और अजीनोमोटो प्रयोग किया जाता है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग होता है। आप इस डिश को बेहद आसान तरीके से घर में भी बना सकते हैं। हम आपको आज वेजीटेरियन मंचूरियन को घर में बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले पत्ता गोभी और फूल गोभी को अच्छे से साफ़ करें और कद्दूकस करके एक बड़े बर्तन में निकाल लें। अब इसमें कॉर्नफ्लोर और मैदा डालकर मिक्स करें।
अब इसमें काली मिर्च, लाल मिर्च, नमक और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकरअच्छे से मिक्स कर लें।
मिक्स के बाद इसको 4 -5 मिनट ऐसे ही रहने दे। 5 मिनट पूरे होने के बाद इन सारी सब्जियों कोइक कपड़े में डाले और सभी सब्जियों को अच्छे से निचोड़ लीजिये। ऐसे सब्जियों का सारापानी बाहर निकल जाये।
याद रहें सब्जियों में से जो पानीआपने निकला है, उसे फेंकें मत।इसे एक अलग बर्तन में निकल लें। इस पानी को हम तड़के में इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा साकॉर्न फ्लोर डालकर फिर उसके छोटे-छोटे बॉल्स बना लें।
फिर एक पैन में तेल गर्म करेंऔर बॉल्स को सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें।
ग्रेवी बनाने के लिए आप एक कड़ाईमें दो चम्मच तेल को हल्का गरम कर लें।
फिर एक बारीक कटा हुआ प्याज ,9 -10 बारीक कटी हुई लहसुन की कालिया, एक चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक डालकरतेल में हल्का भूने।
जब यह हल्के गोल्डन रंग के होजाए तो उसमें काटी हुई शिमला मिर्च डाले और उसे भी आधा मिनट के लिए भूने।
जब सब्जियां पक जाएं तो इसमेंचीनी, नमक और 2 चम्मच सॉस और थोड़ा-सा मैदा पानी में घोलकरमिक्स करें। थोड़ी देर पकाने के बाद इसमें सब्जियों का बचा हुआ पानी डालकर पकाएं।
ग्रेवी हल्की गाढ़ी हो जाने परइसमें तैयार मंचूरियन बॉल्स डालें और अच्छे से पका लें।
अब आपका वेज मंचूरियन बनकर तैयार है।






