- Prep
- 8h
- Cook
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- American
- Course
- coffee, Dessert, party dish
Vegan Coffee Pudding Recipe – गर्मियों में हर किसी का मन कुछ ठंडा खाने का करता है। ऐसे में आप चाहे तो घर पर आसानी से कॉफी पुडिंग बना सकती है। यह बनाने के में आसान होने के साथ खाने में भी लाजवाब होगी। ऐसे में बड़ों के साथ बच्चों को भी यह बेहद पसंद आएगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी
Ingredients
- 200 Ml नारियल का दूध
- 75 ग्राम शक्कर
- 40 ग्राम कॉर्न फ्लोर
- 400 ML नारियल की मलाई
- 1.5 tsp इंस्टेंट काफी पाउडर
Method
एक बड़े कटोरे में, नारियल का दूध,नारियल की क्रीम,शक्कर, इंस्टेंट काफी, कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
जिस मोल्ड में आपको सेट करना है उसे फ्रिज में रख दे पहले से।
इसे धीमी आंच पे चढ़ा के, घूमते हुए लगातार पकाएं।
ध्यान रखें, यह जल्दी गाड़ा हो जाता है।
जब गाड़ा होने लगे तो इसे निकाल लें।
मोल्ड में डालकर, इसे हल्के हाथ से किचन टेबल पे टेप करें, ताकि बबल्स बाहर आ जाएं।
अब इसे बाहर ही 30 मिनट के लिए ठंडा होने दे।
कलिंग रेप से कवर करके, 6 से 8 घंटा इसे फ्रिज में रखें। बेहतर होगा अगर आप रात भर इसे रखें।
सर्विंग डिश में निकाल कर सर्व करें, गार्निश करके।






