- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
Vratwali Kheer kaise Banaye: हमारे भारत में इतने सारे त्यौहार और उत्सव मनाए जाते हैं, कि जिनका कोई जवाब हीं नहीं है। भारत में रोजाना कोई ना कोई व्रत या त्यौंहार तो होता हीं है, जिसमें लोग व्रत या फिर उपवास तो रखते हीं है, जिसमें वे अन्न ग्रहण नहीं करते हैं।

अब दिनभर बिना कुछ खाएं रहने पर कुछ लोगों को दिक्कत होती है, तो उनके लिए हम ऐसी खीर की रेसिपी लेकर आएं हैं, जिसे खाकर आप दिनभर स्फूर्तिवान रहेंगे। हमने आपको पहले भी (Rice Kheer Recipe), तो इस व्रतवाली खीर को आप घर पर (Vratwali Kheer Kaise Banaye) कैसे बना सकते हैं, उसकी पूरी जानकारी हम आपको इस पोस्ट में देंगे, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- दूध
- सामवत के चावल
- चीनी
- किशमिश
- इलाइची
- बादाम
Method
इस खीर को बनाने के लिए पहले आप एक पेन में दूध डालें और इसे अच्छे से उबालें, जब दूध गाढ़ा हो जाएं, तो फिर इसमें सामवत के चावल को मिला लें और इसे अच्छी तरह पकने दें। फिर उसमें चीनी डालकर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिक्स करके खीर को अच्छी तरह से मिलाएं। अब आपकी व्रत वाली गर्मागर्म खीर बनकर तैयार हो चुकी है, इसे आप बाउल में सर्व कर सकते हैं।






