- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert, Halwa
हलवे का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। जब हमारे सामने गर्मा-गर्म घी में तैरता हुआ हलवा आता है फिर तो भूख और ज्यादा बढ़ जाती है. आपने आज तक कई तरह के हलवे खाए होंगे लेकिन जो बात अखरोट के हलवे (Walnut Halwa Recipe) में है, वो किसी और में नहीं. अखरोट टेस्टी तो लगता ही है और साथ ही ये सेहत के लिए भी काफी हेल्दी होता है. इसे खाने से दिमाग तेज होने की बात कही जाती है. बच्चों से लेकर बड़ो तक, हर किसी को अखरोट का हलवा (Walnut Halwa Recipe) पसंद आएगा. तो फिर झटपट हमारी ये रेसिपी फॉलो करके आप भी अपने घरवालों को अखरोट का हलवा (Walnut Halwa Recipe) बनाकर खिलाइये.
Ingredients
- अखरोट – 1 कप
- दूध – 1/2 कप
- इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
- केसर – आधा चुटकी
- चीनी – 1/2 कप (स्वादानुसार)
Method
अखरोट का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आपको अखरोट की गिरी निकालकर एक कटोरी में रखना है.
फिर आप एक बर्तन में गर्म पानी करें और उसमें सारी अखरोट की गिरी डालकर उसे 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
अब आप अखरोट में से पानी अलग कर दें और फिर उसे मिक्सर में दरदरा पीस लें.
अब एक कड़ाही में पिसे हुए अखरोट को धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भूनें.
जब अखरोट का रंग सुनहरा भूरा हो जाए तो उसमें आधा कप दूध डालें और करछी की मदद से अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं.
1 मिनट तक पकाने के बाद आप इसमें चीनी और इलायची पाउडर भी डाल दें.
फिर आप हलवे में केसर डालकर उसे मीडियम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में उसे चलाते रहें.
हलवे का स्वाद बढ़ाने के लिए आप उसमें काजू और बादाम का चूरा भी डाल सकते हैं.
जब हलवे की खुशबू आने लगे तो आप गैस बंद कर दें.






