- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Salad
गर्मी के मौसम में लू से बचना सबसे खतरनाक काम होता है। यदि ये एक बार व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लेती है, तो उसे बीमार करके ही छोड़ती है। ऐसे में सभी लोग कुछ ऐसी चीजें खाने का सोचते हैं जिससे उन्हें ठंडक मिले। इस सीजन में तरबूज से बना सलाद भी काफी पसंद किया जाता है। तरबूज और कॉर्न (Watermelon Corn Salad Recipe) के साथ तैयार किया जाने वाला सलाद न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि ये हेल्दी भी होता है।
इसमें पानी की अधिकता मौजूद होती है इसलिए गर्मियों में इसके सेवन से आपका शरीर डिहाइड्रेशन से बचा रहता है। तरबूज-कॉर्न का सलाद (Watermelon Corn Salad Recipe) पोषक तत्वों का खजाना होता है। गर्मी में यह पेट में ठंडक बनाए रखने में मदद करता है और इससे पेट में गर्मी नहीं बढ़ती है। आप इस गर्मी एक बार जरूर तरबूज और कॉर्न की सलाद बनाकर खुद भी खाएं और अपने परिवार को भी खिलाएं।
Ingredients
Method
तरबूज-मकई का सलाद बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज को काट लें और ऊपर से छिलके को अलग कर लें।
इसके बाद स्वीट कॉर्न को प्रेशर कुकर में आधा कप पानी डालकर 1 सीटी लगा लें।
कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद कॉर्न को एक बर्तन में निकालें।
अब तरबूज के बर्तन में स्वीट कॉर्न को डालें और अच्छे से मिक्स कर कुछ देर तक फ्रिज में रख दें।
फिर आप इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर में तुलसी, पुदीना पत्ते, काली मिर्च पाउडर, ऑलिव ऑयल, नींबू रस और थोड़ा सा नमक डालकर ग्राइंड करें और पेस्ट तैयार कर लें।
अब इस तैयार पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें।
अब उस तरबूज-कॉर्न में तैयार किया गया पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
आप इसमें नमक और चाट मसाला भी डाल सकते हैं
अब आपका टेस्टी और हेल्दी तरबूज-कॉर्न का सलाद बनकर तैयार हो चुका है।






