- Prep
- 6h
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- icecream, Kulfi, summer dishes
आइसक्रीम खाना हर कोई पसंद करता है और बात अगर चॉकलेट आइसक्रीम की हो तो नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. आइए आज जानते घर पर चॉकलेट आइसक्रीम (Chocolate Ice Cream) बनाने की विधि.
चॉकलेट आइसक्रीम का नाम लेते ही अधिकतर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. चॉकलेट आइसक्रीम वनिला के बाद दूसरा सबसे पसंदीदा स्वाद माना जात है. अगर, आपको भी चॉकलेट आइसक्रीम खाना बहुत पसंद है तो आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. इसे बनाने में भी कोई झंझट नहीं है. तो लीजिए पेश है चॉकलेट आइसक्रीम की शानदार रेसिपी.
Ingredients
- 7-8 चॉकलेट बिस्कुट
- 4 बड़े चम्मच कोको पाउडर
- 5-6 बड़ेा चम्मच चीनी
- 2 बड़े चम्मच चॉको चिप्स
- 2 बड़ेा चम्मच चॉकलेट सीरप
- 1 लीटर ठंडा दूध
Method
घर पर चॉकलेट फ्लेवर आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले चॉकलेट बिस्कुट को मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें.
इसके बाद गैस पर दूध गर्म करें. दूध में उबाल आने के बाद इसमें बिस्कुट का पाउडर, कोको पाउडर और चीनी मिक्स करें.
सभी सामग्रियों को गाढ़ा होने तक पकाएं और इसे बीच-बीच में चलाते रहें.
इसके बाद गैस बंद करें. वहीं ठंडा होने के बाद इसे फिर से मिक्सर में डालकर ब्लेंड कर लें.
अब इस मिक्सचर को आइसक्रीम ट्रे में रखें. फिर इसे चॉको चिप्स से गार्निश करें.
इसके बाद ट्रे को एल्युमीनियम फॉइल से कवर करके फ्रिजर में रखें दें. 5-6 घंटे में आपकी चॉकलेट आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी.
आखिर में चॉकलेट सीरप से आइसक्रीम को डेकोरेट करें और ठंडी-ठंडी टेस्टी आइसक्रीम सर्व करें.






