- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Appetizer, party dish, Side Dish, starter
गार्लिक पनीर एक लाजवाब रेसिपी है जिसे स्नैक्स के अलावा आप मेन कोर्स में भी सर्व कर सकते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है. गार्लिक पनीर की रेसिपी बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी को पसंद आएगी. इसे आप लंच या डिनर में रोटी या पराठे के साथ खा सकते हैं. ये पनीर को एक अलग फ्लेवर देता है जिससे आपके घर आए मेहमान आपसे इसे खाने की बार-बार डिमांड करेंगे.
अगर आप भी शाम की चाय का मजा दोगुना करना चाहते हैं, तो इस बार बिस्किट की जगह ट्राई करें गार्लिक पनीर. इस क्विक स्नैक्स रेसिपी की खासियत यह है कि यह बनाने में जितनी आसान है खाने में उतनी ही स्वादिष्ट है. यह बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाता है। इस लहसुन पनीर टिक्का को शाम के नाश्ते के रूप में शिमला मिर्च डालकर भी परोसा जा सकता है. आप इस रेसिपी को मेहमानों को स्टार्टर के तौर पर भी सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते है कैसे बनाएं घर पर होटल जैली गार्लिक पनीर की रेसिपी.
Ingredients
- 200 ग्राम पनीर
- 10 कली लहसुन
- 4 सूखी लाल मिर्च
- 1 छोटा चम्मच सिरका
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- 2 प्याज
- नमक
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच तेल
- हरा धनिया
Method
सबसे पहले आप पनीर को छोटे क्यूब्स में काट लें। उसके बाद आप मिक्सर में लहसुन की कलियां, चीनी, सिरका, नमक और सूखी लाल मिर्च डालकर सब को साथ में पीस लें।
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें जीरा डालें और इसे चटकने दें। अब इसमें कटा हुआ प्याज डालें और इसे अच्छी तरह भून लें। अब इसमें पिसी हुई लहसुन मिर्च का पेस्ट डालें और अच्छी तरह तब तक भून लें।
अब इसमें पनीर क्यूब्स डाल लें। अब इसे गैस पर धीमी आँच पर 2-3 मिनट के लिए पका लें।
अब आप गार्लिक पनीर को धनिया पत्ती से गार्निश करें और गैस बंद कर दें। अब इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






