- Prep
- 20 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Dessert, indian sweets, sweets
गर्मियों के मौसम में आपके घर में भी खूब लौकी बनती होगी. ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. वहीं कुछ लोग इसकी सब्जी खाते हुए नाक मुंह सिकोड़ते हैं. लेकिन क्या आपने कभी लौकी की खीर खाई है.
गर्मियों के मौसम में आपके घर में भी खूब लौकी बनती होगी. ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. वहीं कुछ लोग इसकी सब्जी खाते हुए नाक मुंह सिकोड़ते हैं. लेकिन क्या आपने कभी लौकी की खीर खाई है. अगर नहीं तो आपको एक बार इसे जरूर ट्राई करना चाहिए. ये टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. अगर आप इसे शक्कर के बिना बनाएंगे. आपने अगर कभी लौकी के खीर की रेसिपी ट्राई नहीं की है तो ये रेसिपी आपके काम आएगी. चलिए जानते हैं लौकी के खीरे की रेसिपी?
Ingredients
Method
लौकी की खीर बनाने के लिए आप सबसे पहले लौकी को धोकर उसके छिलके निकाल दें और उसे कद्दूकस कर लें।
फिर एक तपेली में दूध डालकर उसे अच्छे से उबालकर गैस बंद कर दें।
फिर आप एक कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी डालकर गर्म करें और उसमे लौकी डालकर नरम होने तक पकाएं।
अब आप इसमें दूध डालकर चम्मच से मिक्स करें और अच्छे से पका लें।
जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए तब तक आप उसे धीमी आंच में पकाते रहे।
फिर आप खीर में स्वाद अनुसार चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
फिर आप खीर में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिला दें।
खीर को 5 मिनट और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
इस प्रकार आपकी लौकी की खीर बनकर तैयार है। आप इसे सर्व कर सकते हैं।






