- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- sweet dish
पिस्ता लस्सी का स्वाद काफी पसंद किया जाता है. केसर पिस्ता लस्सी टेस्टी होने के साथ ही काफी हेल्दी भी होती है. इसे घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता हैं.
केसर पिस्ता लस्सी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. गर्मी के मौसम में तो केसर पिस्ता लस्सी का स्वाद काफी पसंद किया जाता है. समर सीजन में पारपंरिक तौर पर दही की लस्सी लगभग सभी घरों में रेगुलर बनाई जाती है. लस्सी न सिर्फ टेस्टी होती है बल्कि शरीर के लिए बेहद लाभकारी भी होती है. लस्सी को कई तरह से बनाया जाता है, उनमें से एक वैराइटी केसर पिस्ता लस्सी को काफी पसंद किया जाता है. दही से तैयार होने वाली केसर पिस्ता लस्सी में ड्राई फ्रूट्स का भी प्रयोग किया जाता है.बाजार की केसर पिस्ता लस्सी का स्वाद तो आपने कई बार लिया होगा, लेकिन अगर घर पर केसर पिस्ता लस्सी को बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि आपके काफी काम आ सकती है.
कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर टेस्टी और हेल्दी केसर पिस्ता लस्सी को तैयार किया जा सकता है. आइए जान लेते हैं आसान रेसिपी.
Ingredients
Method
केसर-पिस्ता लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले दही को एक बर्तन में निकाल लें।
यदि आप ठंडी लस्सी पीना चाहते हैं तो कुछ वक्त पहले से दही को फ्रिज में कुछ वक्त के लिए रख दें।
अब दही को मथनी की सहायता से या हैंड ब्लेडर से अच्छी तरह से मथ लें।
इसके बाद इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए मथें।
दही को तब तक मथना है जब तक कि इसमें डली चीनी पूरी तरह से घुल ना जाए।
अब मथे हुए दही में ठंडा दूध डाल दें और एक बार फिर दही और दूध को अच्छी तरह से मथ लें।
जब तक दही चिकना नहीं हो जाता, तब तक आप उसे अच्छी तरह से मथे।
फिर दही की लस्सी को गिलास में निकाल लें और उसमें ऊपर से बर्फ के टुकड़े डाल दें।
लस्सी का स्वाद और बढ़ाने के लिए उसमें ताज़ी मलाई, कटे हुए काजू-बादाम, किशमिश, केसर और पिस्ता के टुकड़े डाल दें।
अब आप लस्सी को सर्व कर दीजिये।






