- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- north indian
- Course
- indian sweets, sweet dish
सर्दियों में मूंग दाल का हलवा खाना किसे पसंद नहीं, हलवा तो सभी को पसंद लेकिन इसे बनाने में घंटो लग जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए मूंग दाल की इंस्टेंट रेसिपी लाए हैं, जो 15 मिनट में बनकर रेडी हो जाएगी।
लड्डू, पिन्नी और गाजर का हलवा बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता लेकिन, मूंग दाल हलवा बनाने में बहुत समय लगता है। पहले दाल को भिगाओ फिर पीसो और फिर घी में घंटो भूनकर दूध या मावा के साथ पकाकर खाओ। मूंगदाल बनाने का यह लंबा और टाइम टेकिंग प्रोसेस बहुत उबाऊ है इसलिए ज्यादातर लोग बाजार से ही मूंग दाल हलवा खाना पसंद करते हैं।
Ingredients
- 1 कप बिना छिलके वाली मूंग का दाल
- स्वादानुसार चीनी
- 1 चम्मच इलायची पाउडर
- 2 कप दूध
- ½ कटोरी घी
Method
मूंग दाल हलवा बनाने के लिए पहले चाशनी बनाएं इसके लिए पैन में दूध, चीनी और इलायची पाउडर डालकर पकाएं।
एक उबाल आने के बाद दूध और चीनी को एक तरफ रखें।
अब एक खाली पैन में मूंग दाल को डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
दाल भूनने के बाद मिक्सी में दाल को चिकना पिस लें।
अब पैन में आधा कटोरी घी डालकर गर्म करें और पिसे हुए मूंग दाल आटा को डालकर एक से दो मिनट तक भून लें।
अब मूंग दाल में दूध और चीनी की चाशनी डालकर सूखने तक पकाएं।
आपका इंस्टेंट मूंग दाल हलवा तैयार है ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर खाने के लिए सर्व करें।
मूंग दाल हलवा बनाने के लिए मूंग दाल को बिना भिगोए रोस्ट करना है।
हलवा बनाने के लिए आंच मध्यम रखें, नहीं तो हलवा जल सकता है।
जब दूध सूख जाए तो आधा कटोरी खोया या मावा भी मिला सकते हैं बेहतर स्वाद के लिए।
घी में पीसे हुए आटा को ज्यादा देर तक रोस्ट न करें नहीं तो आटा जल जाएगा क्योंकि वह पहले से ही भूना हुआ है।






