- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snack, starter
तंदूरी सोया चाप ऐसी डिश जिसका नाम सुनते ही अच्छे-अच्छे को मुंह में पानी आ जाता है। और अगर आप घर पर ही इसे खाने का मजा लेना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं घर पर बड़ी आसानी से तंदूरी सोया चाप को बनाने की रेसिपी।
स्ट्रीट फूड का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. घर पर आप चाहे कितनी भी टेस्टी और डिलीशियस डिशेज बना लें लेकिन स्ट्रीट फूड का स्वाद मिसिंग रहता है। ऐसे में अगर आप सबसे ज्यादा फेमस स्ट्रीट फूड तंदूरी सोया चाप को मिस कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं घर पर बड़ी आसानी से तंदूरी सोया चाप को बनाने की रेसिपी शेयर कर रहें है।
Ingredients
- दही 6 बड़े चम्मच
- चाट मसाला ½ छोटा चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 छोटा चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर - ½ छोटा चम्मच
- नमक
- गरम मसाला ½ छोटा चम्मच
- पुदीना पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च - ½ छोटा चम्मच
- बटर - 2 टेबल स्पून पिघला हुआ
- हल्दी - ½ छोटा चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च 0 1 छोटा चम्मच
- कलर - एक चुटकी (ऑप्शनल)
- चाप - 9
- क्रीम - 2 बड़े चम्मच
- मक्खन- 3 बड़े चम्मच (घिसने के लिए)
- प्याज - 1
- धनिया - 1 बड़ा चम्मच
- नींबू का रस ½ छोटा चम्मच
- हरी मिर्च - 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटा चम्मच
- चाट मसाला - ½ छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटा चम्मच
- क्रीम / मलाई - 1 टेबल स्पून
- पिघला हुआ मक्खन 3-4 बड़े चम्मच
Method
तंदूरी सोया चाप बनाने के लिए सोया चाप को छोटे टुकड़ों में काट लें. आप मार्केट से रेडीमेड सोया स्टिक्स भी ले सकते हैं.
फिर आप एक बाउल में 1 कटोरी दही डालें और इसमें 2 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च, आधा चम्मच चाट मसाला, 1 टू स्पून काला नमक, आधा टी स्पून भुना जीरा पाउडर, स्वानुसार नमक, आधा चम्मच गरम मसाला, 1 टू स्पून पुदीना पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी पाउडर, आधा टी स्पून बारीक कुटी काली मिर्च, 2 टेबल स्पून पिघला हुआ बटर डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर दें.
अगर आप चाहें तो इसमें फूड कलर डालें. अगर आपको फूड कलर नहीं यूज करना है तो आप इसे न डालें.
अब आप सोया चाप को 20-30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.
अब हमने जो मसाला मैरिनेट करने के लिए रखा था आप उसमें 1 चम्मच मलाई डालकर मिक्स कर दें.
फिर अब सभी चाप के पीस को मैरिनेट किए हुए मासलों में मिलाकर अपने हाथों से अच्छे से मिक्स कर दें.
इसके बाद इसे 2 घंटे के लिए सेट होने रख दें, तो इससे अच्छा फ्लेवर आएगा.
2 घंटे बाद आप सभी चाप को स्टिक में डाल दीजिए और फिर उसे गैस की आंच पर रोस्ट कर लें. आप इसे तवे पर सेंक भी सकते हैं.
इस तरह आपकी सोया चाप बनकर तैयार है. आप इसे ग्रीन चटनी के साथ सर्व करें.






