- Prep
- 5 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- bakery, sweet dish
Aam Papad Recipe: गर्मियां की शुरुआत के साथ ही मार्किट में आम मिलने लगते हैं. वहीं आम का सीजन आते ही लोग मैंगो से बनी अलग-अलग चीजें ट्राई हैं. लेकिन क्या आप घर में आम पापड़ (Aam Papad Recipe) बनाने की रेसिपी जानते हैं. जी हां, खट्टे-मीठे आम पापड़ सभी को बेहद पसंद आते हैं. वहीं इसे बनाना भी काफी आसान है. तो आइए जानते हैं आम पापड़ बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप घर बैठे आम की डिलिशियस डिश का स्वाद चख सकते हैं.
ये भी पढ़ें – ब्रेकफास्ट में बनाएं कोलकाता के मशहूर भापा दोई, फॉलो करें ये आसान रेसिपी, 30 मिनट में बनेगी डिलिशियस डिश
Ingredients
- 1 किलो आम
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 2 चम्मच घी
- ¾ कप चीनी
Method
गर्मियों में खट्टे-मीठे और स्वादिष्ट आम पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आम को काट कर मिक्सर में ग्राइंड कर लें.
अब पैन में मैंगो प्यूरी डालकर इसे पकाएं. फिर इसमें चीनी एड करें और थिक होने तक पकाते रहें.
आम के मिक्सचर में नींबू का रस एड करें और कुछ देर चलाने के बाद गैस बंद कर दें.
अब थाली में घी अप्लाई करें. फिर आम के मिक्सचर को थाली पर फैलाएं. ध्यान रहे कि मैंगो मिक्सचर की परत बिल्कुल पतली होनी चाहिए.
इस थाली को पंखे की हवा या धूप में रख दें. 1 दिन तक सूखने के बाद आपका आम पापड़ तैयार हो जाएगा.
अब इसे चाकू की मदद से लम्बाई में काटें और प्लेट से निकाल कर रोल बना लें.
अगर आप चाहें तो आम पापड़ का डॉरेक्ट भी खा सकते हैं. वहीं आम पापड़ को सर्व करने के लिए आप इसे अपना मनचाहा आकार दे सकते हैं.
साथ ही काले नमक के साथ खाने में आम पापड़ काफी स्वादिष्ट और खट्टे-मीठे लगते हैं.






