- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Bangali, Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Kolkata Style Bhapa Doi Recipe: बंगाली खाने का जिक्र आते ही ज्यादातर लोगों की जुंबा पर सबसे पहले बंगाल के फेमस रसगुल्लों का नाम आता है. हालांकि बंगाल की राजधानी कोलकाता का भापा दोई (Kolkata Style Bhapa Doi Recipe) भी काफी मशहूर है. भापा दोई को कोलकाता की बेस्ट डिशों में गिना जाता है. वहीं इसे बनाने का तरीका भी काफी सिंपल है. तो आइए जानते हैं भापा दोई बनाने की इजी रेसिपी, जिसकी मदद से आप महज 30 मिनट में बंगाल की स्वादिष्ट डिश एन्जॉय कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मियों में जरूर ट्राई करें फ्रूट चाट की रेसिपी, चुटकियों में बनेगी खट्टी-मीठी और चटपटी चाट
Ingredients
- 250 ग्राम दही
- 250 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
- ½ चम्मच इलायची पाउडर
- ½ चम्मच बारीक कटा हुआ पिस्ता
- ½ चम्मच बारीक कटी हुई बादाम
- 2-4 गुलाब की पंखुड़ियां
Method
कोलकाता के मशहूर भापा दोई बनाने के लिए सबसे पहले दही को पतले कपड़े में रख कर छान लें.
दही को 10 मिनट के लिए कपड़े में छोड़ दें. जिससे दही का एक्सट्रा पानी निकल जाएगा.
अब दही को बॉउल में ट्रांसफर करें. फिर इसमें कंडेंस्ड मिल्क और इलायची पाउडर डालें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. जिससे थिक मिक्सचर रेडी हो जाएगा.
अब इस मिक्सचर को बेकिंग ट्रे में डालें. ट्रे को एल्युमीनियम फॉयल से कवर कर दें.
फिर ट्रे को बेक होने के लिए गैस पर रखें और 20-25 मिनट बाद गैस बंद कर दें.
बेकिंग ट्रे ठंडी होने के बाद इसे फ्रिज में रख दें और1 घंटे बाद चाकू की मदद से इसे निकाल लें.
बस आपकी भापा दोई तैयार है. अब इसे पिस्ता, बादाम और गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करके सर्व करें.






