- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Gujarat, Gujarati
- Course
- Breakfast, Snacks, sunday special
Ahmedabad Style Sandwich Recipe: नाश्ते में सैंडविच का स्वाद तो आपने कई बार चखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी अहमदाबाद के स्पेशल सैंडविच (Ahmedabad Style Sandwich Recipe) ट्राई किए हैं. जी हां, अहमदाबाद की गलियों में स्पेशल सैंडविच काफी मशहूर हैं. वहीं गुजरात की सैर करने वाले अहमदाबाद के स्पेशल सैंडविच खाना नहीं भूलते हैं. हालांकि अगर आप चाहें तो घर बैठे अहमदाबाद के सैंचविचों का मजा उठा सकते हैं. तो आइए जानते हैं अहमदाबाद स्पेशल सैंडविच रेसिपी के बारे में.
ये भी पढ़ें – स्नैक्स में ट्राई करें ब्रेड अनियन पकौड़े की रेसिपी, स्नैक्स बनेंगे क्रिस्पी और स्पाइसी
Ingredients
Method
अहमदाबाद के फेमस सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में शिमला मिर्च और प्याज मिक्स कर लें.
फिर इसमें ऑरिगेनो, चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, चीज़ और हरी चटनी एड करें.
आखिर में नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें.
अब ब्रेड की दो स्लाइस पर हरी चटनी लगाएं और फिर शिमला मिर्च के मिक्सचर को ब्रेड पर रखकर फैलाएं.
अब इसपर मोज़रेला चीज़ स्प्रेड करें और ब्रेड की तीसरी स्लाइस पर बटर लगाकर सभी स्लाइस को एक के ऊपर एक करके रख दें.
अब गर्म तवे पर बटर डालें और सैंडविच को धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें.
बस आपकी टेस्टी और कुरकुरे सैंडविच तैयार हैं. इसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.






