- Prep
- 5 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks
गर्मियों के मौसम में कुछ ना कुछ ठंडा और हेल्दी पीने का मन करता है। ऐसे में आप बादाम-किशमिश शेक (Badam Kishmish Shake) ट्राय कर सकते हैं। यह एक बहुत ही आसान रेसिपी है। इस स्वादिष्ट बादाम-किशमिश शेक (Badam Kishmish Shake) में आपको बादाम के साथ किशमिश, इलाइची, केसर और क्रीम का भी स्वाद मिलेगा।
बादाम किशमिश शेक (Badam Kishmish Shake) एक बहुत ही टेस्टी और एनर्जी ड्रिंक है। बादाम-किशमिश शेक हमें बाजार में बहुत ही आसान से मिल जाता है लेकिन आप इसे घर में फ्रेश बनाकर पी सकते हैं। बादाम-किशमिश शेक (Badam Kishmish Shake) पीने से दिमाग तो तेज चलेगा ही और साथ ही इससे खून की कमी भी दूर होगी। तो चलिए जानते हैं बादाम-किशमिश शेक बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- बादाम
- किशमिश
- केसर
- शक्कर
- क्रीम
- इलायची
- दूध
- पिस्ता
- काजू
- कस्टर्ड पाउडर
Method
बादाम-किशमिश शेक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक नॉन-स्टिक गहरे पैन में 2 कप दूध गरम करें।
फिर आप इसमें थोड़ी-सी इलायची और कस्टर्ड पाउडर डालकर इसे 10 मिनट तक उबाल लें।
अब आप मिक्सर में बादाम और थोड़ा सा दूध डालकर उसे ग्राइंड करें।
पीसे हुए पेस्ट को दूध वाले मिश्रण में डालकर मिक्स करें, इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
अब आप दूध में केसर डालें और इसे एक मिनट के लिए पकाएं।
फिर आप इसमें ताजी क्रीम डालकर मिक्स करें और पैन को गैस से उतार लें।
अब आप इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने रख दें।
अब आप इस शेक को सर्विंग गिलास में डालें और इसमें ऊपर से किशमिश, कटे हुए काजू, पिस्ता और केसर के दाने डालकर सर्व कर दें।






