- Prep
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Drinks, healthy drinks, summer drinks
गर्मियों में शरीर को कूल रखने वाली चीजों का सेवन खूब किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको खीरे की छाछ बनाना सिखाएंगे जो कि अपने आप में एक शानदार कॉम्बिनेशन है। एक ओर जहां खीरा पानी से भरपूर होता है वहीं दूसरी तरफ दही खाने से पेट को काफी ठंडक मिलती है। तो चलिए बिना देर किए जान लीजिए इस शानदार छाछ को बनाने का तरीका।
गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाली ड्रिंक्स भला किसे पसंद नहीं आती हैं। इन दिनों आप भी तरह-तरह के शरबत या जूस तो खूब पीते होंगे, लेकिन आज हम आपके लिए खीरे की छाछ की एक शानदार रेसिपी लेकर आए हैं। चूंकि खीरे में बेशुमार मात्रा में पानी पाया जाता है। ऐसे में, इस लस्सी को पीते ही आपके पेट को गजब की ठंडक का अहसास तो होगा ही, साथ ही यह आपको दिनभर हाइड्रेट भी रखेगी। आइए जानें इसे बनाने का तरीका।
Ingredients
- खीरा-1
- दही- 400 ग्राम
- पानी- 1/2 कप
- पुदीना- 1 मुट्ठी
- जीरा पाउडर- 3/4 चम्मच
- चाट मसाला- 1/2 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- काला नमक- स्वादानुसार
- पुदीने के पत्ते- गार्निश के लिए
- आइस क्यूब्स- जरूरत के मुताबिक
Method
खीरे की छाछ बनाने के लिए सबसे पहले कुछ पुदीने के पत्तों को अच्छे से क्रश कर लें।
इसके बाद एक बर्तन में दही डालें और इसे अच्छे से फेंट लें।
अब इसमें क्रश किए हुए पुदीना के पत्ते और पानी डालें।
इसके बाद इसमें जीरा पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और काला नमक एड करें।
अब इन सभी चीजों को अच्छे से फेंट लें, इसके बाद छाछ में आइस क्यूब्स यानी बर्फ के टुकड़े एड करें।
आखिर में इसे पुदीने के पत्तों से गार्निश करें और ठंडा-ठंडा ही सर्व करें।






