- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Aloo Bonda Recipe: टेस्टी और चटपटे स्नैक्स बनाने के लिए ज्यादातर लोग आलू का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में आपने आलू के कई स्नैक्स ट्राई किए होंगे. लेकिन क्या आपने कभी आलू बोंडा का स्वाद चखा है. जी हां, आलू बोंडा को बटाटा वड़ा भी कहा जाता है. खासकर स्ट्रीट फूड लवर्स के लिए आलू बोंडा (Aloo Bonda Recipe) ट्राई करना बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. तो आइए जानते हैं आलू बोंडा बनाने की आसान विधि, जिसे फॉलो करके आप मिनटों में लाजवाब स्नैक्स तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- राइस कटलेट की रेसिपी (Rice Cutlet Recipe)
Ingredients
- 3-4 उबले हुए आलू
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1 चम्मच सरसों के दाने
- 1 चम्मच जीरा
- ½ चम्मच हल्दी पाउडर
- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 कप बेसन
- पानी जरूरत केअनुसार
- डीप फ्राई करनेके लिए तेल
- नमक स्वादानुसार
Method
आलू बोंडा बनानेके लिए पैन में तेल गर्म करें. अब इसमें जीरा और राई डालकर भूनें.
जीरा और सरसों चटकने के बाद पैन में प्याज, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट मिलाएं. प्याज को सॉफ्ट होने तक धीमी आंच पर भूनें.
अब पैन में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक एड करें. इसके बाद आलू को मैश करके पैन में डाल दें. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद गैस बंद कर दें.
बॉउल में बेसन लें. अब इसमें नमक और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. इसके बाद आलू को ठंडा करके पकौड़े का आकार दें.
अब आलू के सभी पकौड़ों को बेसन के घोल में डिप करें. इसके बाद पैन में तेल गर्म होने के लिए रखें और आलू के पकौड़ों को तेल में डीप फ्राई कर लें.
बस आपकेस्वादिष्ट आलू बोंडा तैयार हैं. अब इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गर्मा गर्मसर्व करें.






