- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Rice Cutlet Recipe: चावल के बिना कुछ लोगों की डाइट कंप्लीट नहीं होती है. ऐसे में कई लोग लंच और डिनर में चावल खाना पसंद करते हैं. हालांकि खाने के बाद चावल अक्सर बच जाते हैं. ऐसे में बचे हुए चावल से आप राइस कटलेट (Rice Cutlet Recipe) तैयार कर सकते हैं. राइस कटलेट खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं. वहीं इसे बनाने की रेसिपी भी बेहद आसान है. तो आइए जानते हैं नाश्ते में राइस कटलेट बनाने के टिप्स.
ये भी पढ़ें- मटर पुलाव की रेसिपी (Matar Pulao Recipe)
Ingredients
- 1 कप पके हुए चावल
- 1-2 उबले हुए आलू
- 2 चम्मच कॉर्न
- 1 चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर
- 2 चम्मच बारीक कटे हुए काजू
- ½ चम्मच अदरक का पेस्ट
- ½ चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स
- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ¼ चम्मच जीरा पाउडर
- ¼ चम्मच गरम मसाला
- ¼ कप मैदा
- 2 चम्मच हरा धनिया
- 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 1-2 चम्मच नींबू का रस
- तेल
- नमक
Method
नाश्ते में राइस कटलेट तैयार करने के लिए सबसे पहले बॉउल में चावल और आलू के मैश कर लें. अब इसमें गाजर, कॉर्न और काजू एड करें.
इसके बाद आलू में अदरक का पेस्ट, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हरा धनिया, नींबू का रस,ब्रेड कम्ब्स और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
कटोरी में मैदा लें. अब इसमें कॉर्न फ्लोर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें. फिर मैदे में हल्का सा पानी एड करके घोल बना लें.
अब आलू के मिक्सचर की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर कटलेट का शेप दे दें. फिर इन गोलियों को मैदे के घोल में डिप करें.
पैन में तेल गर्म करें और आलू की सभी बॉल्स को एक-एक करके पैन में डीप फ्राई कर लें. फिर गोल्डन ब्राउन होने के बाद इन्हें निकाल लें.
बस आपके क्रिस्पी और टेस्टी राइस कटलेट तैयार हैं. अब इसे टोमैटो सॉस के साथ नाश्ते में गर्मा गर्म सर्व करें.






