- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Rava Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में लोग अक्सर इंस्टेंट हेल्दी डिशें बनाना पसंद करते हैं. ऐसे में रवा यानी सूजी (Rava Chilla Recipe) का चीला बनाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. सूजी का चीला खाने में लजीज होने के साथ-साथ कुरकुरा और पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है. ऐसे में सूजी का चीला बनाकर आप सुबह की बेहतरीन शुरूआत कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं ब्रेकफास्ट में रवा चीला बनाने की रेसिपी. जिसकी मदद से आप हेल्दी और मजेदार नाश्ते का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – नाश्ते में बनाएं सूजी की खस्ता कचौड़ी, चाय के साथ सर्व करें टेस्टी और कुरकुरा नाश्ता
Ingredients
- 1 कप सूजी
- ½ कप दही
- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
- 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
- तेल
Method
रवा चीला बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में सूजी ले लें.
अब इसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
फिर सूजी में शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च एड कर दें.
इसके बाद बॉउल में लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया और नमक मिक्स करें.
अब सूजी में पानी डालते हुए चीले का बैटर तैयार कर लें.
इसके बाद नॉन स्टिक पैन गर्म करें और इस पर तेल लगाकर चीले का बैटर डालें.
एक तरफ से पकने के बाद चीले को पलट दें और दूसरी तरफ से भी पकाएं.
वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे उतार लें.






