- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Aloo Ki Sabji Recipe: लंच और डिनर में कई लोग आलू की सब्जी खाना पसंद करते हैं. वहीं गर्मा गर्म पूरियों के साथ आलू की सब्जी (Aloo Ki Sabji Recipe) का स्वाद दोगुना हो जाता है. हालांकि कई बार काफी कोशिशों के बावजूद आलू की सब्जी में स्वाद नहीं आता है. इसलिए आज हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं आलू की सब्जी बनाने की स्पेशल रेसिपी, जिसे ट्राई करके आप खाने में टेस्टी और स्पाइसी डिश सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं आलू की सब्जी बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – गेहूं के आटे से मठरी बनाने की आसान रेसिपी, चुटकियों में बनेंगे स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक्स
Ingredients
- ½ किलो उबले हुए आलू
- 10-12 लहसुन की कलियां
- 4-5 लम्बी कटी हुई हरी मिर्च
- 2 बारीक कटी हुई प्याज
- 5 बारीक कटे हुए टमाटर
- 1 इंच अदरक
- 1 चम्मच जीरा
- 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- ½ चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच पाव भाजी मसाला
- 1 चम्मच कसूरी मेथी
- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 2-3 चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
Method
लंच में आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, अदरक और लहसुन को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
अब उबले हुए आलू को छीलकर फोर्क से छेद कर दें. जिससे आलू ग्रेवी को अच्छी तरह से सोख लेगी.
इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें. फिर इसमें जीरा डालें. जीरा चटकने के बाद इसमें प्याज एड कर दें.
प्याज का रंग सुनहरा होने के बाद कड़ाही में हरी मिर्च डालकर भूनें और गैस को लो फ्लेम पर सेट कर दें.
अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर मिक्स करें.
फिर सब्जी में टमाटर का पेस्ट डालकर चलाएं. अब सब्जी में नमक और पानी मिलाककर गैस को तेज कर दें.
सभी चीजों को 1-2 मिनट कर पकाने के बाद इसमें पाव भाजी मसाला डालें.
जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तो इसमें आलू और कसूरी मेथी डाल दें. फिर सब्जी को 4-5 मिनट तक ढक कर पकाएं.
बस आपकी आलू की सब्जी तैयार है. इसे गर्मा गर्म पूरियों के साथ सर्व करें.






