- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 8
- Cuisine
- Indian
- Course
- bakery, Breakfast, Snacks
Wheat Flour Mathri Recipe: स्नैक्स में कई लोग मठरी खाना पसंद करते हैं. वहीं घर में मठरी बनाने के लिए ज्यादातर लोग मैदे का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि अगर आप चाहें तो गेहूं के आटे से भी स्वादिष्ट मठरी (Wheat Flour Mathri Recipe) तैयार कर सकते हैं. जी हां, आइए आज हम आपको बताते हैं गेहूं के आटे से टेस्टी और कुरकुरी मठरी बनाने की रसिपी, जिसे फॉलो करके आप चुटकियों में हेल्दी स्नैक्स रेडी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – लंच में बनाना है कुछ डिफरेंट, तो झटपट से बनाएं दही की जायकेदार सब्जी, सभी करेंगे कुकिंग की तारीफ
Ingredients
Method
गेहूं के आटे की मठरी बनाने के लिए बॉउल में आटा लेलें. अब इसमें सूजी अजवायन, जीरा, काली मिर्च, नमक और मोयन मिक्स करें.
अब इसमें पानी डालते हुए थोड़ा सख्त आटा गूंथे. फिर इसे 15-20 मिनट तक ढक कर रख दें.
कुछ समय बाद आटे को फिर से गूंथकर चिकना कर लें. अब इसकी छोटी-छोटी लोई बना लें.
इसके बाद सभी लोई को हाथों से दबाकर कचौड़ी का आकार दे दें.
ध्यान रहे कि मठरी मोटी और 2 इंच से ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए. साथ ही मठरी में फोर्क से छेद कर दें.
अब पैन में तेल गर्म करें और सभी मठरियों को डीप फ्राई कर लें.
गोल्डन ब्राउन होने के बाद मठरी को निकालकर टिशू पेपर पर रखें. जिससे इसका तेल अब्जॉर्ब हो जाएगा.
बस आपकी कुरकुरी मठरी तैयार है. आप इसे 2 महीने तक स्टोर करके भी रख सकते हैं.






