- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
लौकी के कोफ्ते लोग खूब खाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने आलू के कोफ्ते खाए हैं? आपको आलू खाना पसंद है तो एक बार आलू के कोफ्ते जरूर करें ट्राई. उंगलियां चट्टे रह जाएंगे आप!
आलू से बने फूड आइटम्स लोगों को बहुत भाते हैं. इससे बने फूड आइटम्स सुबह के नास्ते से लेकर शाम के खाने तक का बेहतर ऑप्शन होता है. ज्यादातर लोग घरों में आलू से अलग-अलग तरह की डिश बनाते ही हैं, लेकिन क्या आपने कभी आलू के कोफ्ते की सब्जी खाई है? आपने लौकी के कोफ्ते तो खाएं होंगे, लेकिन आलू कोफ्ते का स्वाद भी ऐसा होगा कि भुलाने से भी नहीं भूला जा सकेगा. यदि आप आलू को पसंद करते हैं तो घर पर आलू कोफ्ते बना सकते हैं. ये खाने में तो टेस्टी होते ही हैं, साथ ही यह आसानी से बन भी जाते हैं. ये डिश बच्चों को भी पसंद आ सकती है. आइए जानते हैं इस डिश को बनाने का आसान तरीका.
Ingredients
- आलू आधा किलो
- अरारोट 4 टेबलस्पून
- काजू बारीक कटे 10-12
- हरा धनिया कटा 2 टेबलस्पून
- तेल
- नमक स्वादानुसार
- टमाटर 5
- प्याज 5
- क्रीम 1 कप
- लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून
- धनिया पाउडर 1 टी स्पून
- हल्दी पाउडर 1/2 टी स्पून
- हरी मिर्च कटी 2
- धनिया कटा 1 टेबलस्पून
- अदरक 1 इंच टुकड़ा
- तेल 3-4 टेबलस्पून
- जीरा 1 टी स्पून
- गरम मसाला 1/2 टी स्पून
- नमक स्वादनुसार
Method
आलू कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू उबाकर उन्हें छीलकर रख लें और उन्हें मैश कर लें।
इसके बाद आप मैश किए हुए आलू में अरारोट, कटा हरा धनिया और नमक डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
फिर आप हथेली पर आलू का मिश्रण रखकर उसमें काजू के टुकड़े डालकर उसकी बॉल्स बनाएं।
अब आप इन बॉल्स को फ्राई कर लें।
अब ग्रेवी बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें।






