- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- north indian
- Course
- dinner, Lunch
Aloo Sabji Recipe: डेली डाइट में ज्यादातर लोग अक्सर आलू की सब्जी बनाना पसंद करते हैं. आलू की सब्जी का सेवन हर घर में कॉमन होता है. हालांकि नॉर्मल आलू की सब्जी खाकर कई लोग बोर हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो आलू की सब्जी की स्पेशल रेसिपी (Aloo Sabji Recipe) फॉलो कर सकते हैं. जिसकी मदद से आप मिनटों में लजीज और जायकेदार सब्जी सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं आलू की सब्जी बनाने के टिप्स.
ये भी पढ़ें – मग पिज्जा की रेसिपी (Mug Pizza Recipe)
Ingredients
- ½ किलो आलू
- 1 चम्मच जीरा
- 10-12 लहसुन की कलियां
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 4-5 लम्बी कटी हुई हरी मिर्च
- 4 बारीक कटी हुई प्याज
- 2 बारीक कटे हुए टमाटर
- 5 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
- 2 चम्मच हल्दीपाउडर
- ½ चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच पाव भाजी मसाला
- 1 चम्मच कसूरी मेथी
- 2 चम्मच बरीक कटा हुआ हरा धनिया
- 2-3 चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
Method
आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को कुकर में उबाल लें. आलू अच्छी तरह से पकने के बाद गैस बंद कर दें.
अब मिक्सर में टमाटर, अदरक और लहसुन की कलियां डालकर ग्राइंड कर लें. फिर इस पेस्ट को निकाल कर कटोरी में रख दें.
आलू का छिलका उतार कर इसमें फोर्क यानी कांटे वाले चम्मच से छेद कर दें. जिससे सब्जी की ग्रेवी आलू में अच्छी तरह से पहुंच जाएगी.
अब कड़ाही में तेल गर्म करें. फिर इसमें जीरा एड करें. जीरे का रंग गोल्डन ब्राउन होने के बाद कड़ाही में प्याज डालें और सॉफ्ट होने तक पकाएं.
इसके बाद कड़ाही में हरी मिर्च एड करें. 1 मिनट तक भूनने के बाद इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर मिक्स कर दें.
अब कड़ाही में टमाटर का पेस्ट डालकर चलाएं. सारे मसाले तेल छोड़ने लगे तो इसमें पानी और नमक एड कर दें.
पानी में उबाल आने के बाद इसमें पाव भाजी मसाला और उबले हुए आलू डालकर मिलाएं.
कुछ देर पकाने के बाद कड़ाही में कसूरी मेथी डाल दें. बस आपकी आलू की सब्जी तैयार है. अब इसे हरा धनिया से गार्निश करके गर्मा गर्म सर्व करें.






