- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Italian
- Course
- Breakfast, Snacks
Mug Pizza Recipe: पिज्जा का नाम कॉमन फास्ट फूड की फेहरिस्त में शुमार है. वहीं पिज्जा कई लोगों का फेवरेट होता है. ऐसे में कुछ लोग बाहर से पिज्जा ऑर्डर करना पसंद करते हैं. तो वहीं कई लोग घर पर पिज्जा बनाने के शौकीन होते हैं. हालांकि मार्किट जैसा पिज्जा आपने कई बार खाया होगा. लेकिन क्या आपने कभी मग पिज्जा (Mug Pizza Recipe) ट्राई किया है. जी हां, मग पिज्जा की आसान रेसिपी फॉलो करके आप मिनटों में डिफरेंट स्टाइल पिज्जा तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं मग पिज्जा बनाने के टिप्स.
ये भी पढ़ें – आलू की चटनी की रेसिपी (Aloo Chutney Recipe)
Ingredients
- ¼ कप मैदा
- 3 चम्मच दूध
- 2 चम्मच पिज्जा सॉस या टोमैटो सॉस
- 2 चम्मच मोजेरेला चीज़
- 1 चुटकी जलापिनो
- 1 चुटकी चिल्ली फ्लेक्स
- 1 चुटकी ऑरिगैनो
- 1 चुटकी बेकिंग पाउडर
- ½ चुटकी बेकिंग सोडा
- 1 चम्मच जैतून का तेल
- 1 चुटकी जैतून
- नमक स्वादानुसार
Method
घर पर इंस्टेंटमग पिज्जा बनाने के लिए माइक्रोवेव में इस्तेमाल होने वाले कॉफी मग का इस्तेमाल करें.
इसके लिए सबसे पहले बॉउल में मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, ऑलिव ऑयल, दूध और नमक मिक्स करें.अब इसमें पानी डालते हुए मुलायम आटा तैयार कर लें.
अब इस डो को कॉफी मग में रखें. इसपर पिज्जा सॉस और टोमैटो सॉस अप्लाई करें. फिर इसके ऊपर मोजेरेला चीज स्प्रे करें.
मग पिज्जा को गार्निश करने के लिए इसपर जलापिनोस, जैतून डालें. वहीं मग पिज्जा को हेल्दी बनाने के लिए आप इसपर शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर और स्वीट कॉर्न भी एड कर सकते हैं.
आखिर में पिज्जा के ऊपर चिल्ली फ्लेक्स और ओरिगैनो स्प्रे करें. अब कॉफी मग को माइक्रोवेव में रख दें.
कॉफी मग रखते समय माइक्रोवेव को 280 डिग्री पर सेट करें और इसे 2 मिनट तक ओवन में बेक कर लें.
बस आपका मग पिज्जा तैयार है. अब इसे टोमैटो सॉस के साथ गर्मा गर्म सर्व करें. वहीं मग पिज्जा बनाकर आप बच्चों का फेवरेट ब्रेकफास्ट रेडी कर सकते हैं.






