- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- dinner, Lunch
Aloo Uttapam Recipe: साउथ इंडियन डिशों में उत्तपम कई लोगों का पसंदीदा फूड होता है. खासकर ब्रेकफास्ट में टेस्टी और हेल्दी चीज परोसने के लिए उत्तपम बनाना बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. ऐसे में उत्तपम बनाने के लिए लोग अक्सर सूजी या बेसन का इस्तेमाल करते हैं. मगर क्या आपने कभी आलू का उत्पम(Aloo Uttapam Recipe) ट्राई किया है. जी हां, आलू का उत्तपम फटाफटा रेडी किया जा सकता है. साथ ही ये काफी हेल्दी भी होता है. तो आइए जानते हैं आलू उत्तपम बनाने की रेसिपी, जिसकी मदद से आप मिनटों में टेस्टी और हेल्दी नाश्ता एन्जॉय कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – लंच में ट्राई करें स्वादिष्ट चना पुलाव की रेसिपी, झटपट से बनेगी टेस्टी और हेल्दी डिश
Ingredients
- 1 कप चावल
- 2 उबले हुए आलू
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- 1 बारीक कटा हुआ गाजर
- 1 कप बारीक कटा हुआ पत्ता गोभी
- 1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
Method
नाश्ते में आलू का उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले चावल को पांच घंटों तक पानी में भिगो दें.
इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर में चावल, आलू, हरी मिर्च, अदरक और पानी डालकर ब्लेंड कर लें.
अब इस पेस्ट में पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, प्याज, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिक्स करें.
गैस पर नॉन स्टिक पैन गर्म करें. फिर इसपर तेल या बटर लगाकर फैलाएं.
अब उत्तपम के बैटर को तवे पर डालें और धीमी आंच पर अच्छी तरह से पका लें.
बस आपका टेस्टी और क्रिस्पी आलू उत्तपम तैयार है. इसे नाश्ते में टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें.






