- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Chana Pulao Recipe: लंच में टेस्टी और हेल्दी डिश बनाने के लिए कई लोग पुलाव खाना पसंद करते हैं. ऐसे में सिंपल पुलाव तो आपने कई बार खाया होगा. लेकिन क्या आपने कभी चना पुलाव (Chana Pulao Recipe) का स्वाद चखा है. जी हां, पुलाव बनाते समय इसमें काबुली चने का इस्तेमाल करके आप ना सिर्फ पुलाव में स्वाद का तड़का लगा सकते हैं बल्कि पुलाव को भी न्यूट्रिएंट्स रिच बना सकते हैं. तो आइए हम आपको बताते हैं लंच में चना पुलाव बनाने की विधि, जिसे फॉलो करके आप चंद में मिनटों में स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर लंच तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – नाश्ते में बनाने हैं गुजरात के मशहूर फाफड़े, तो जरुर ट्राई करें ये आसान रेसिपी
Ingredients
Method
चना पुलाव बनाने से पहले काबुली चने के 5 घंटों के लिए पानी में भिगो दें. वहीं बासमती चावल को भी आधे घंटे तक पानी में भिगोएं.
पुलाव बनाते समय सबसे पहले लौंग, दालचीनी, बड़ी इलायची और काली मिर्च को हल्का दरदरा कूंट लें.
इसके बाद पैन में घी या तेल गर्म करें. फिर इसमें जीरा और कूटे हुए खड़े मसाले डाल दें.
जीरा चटकने के बाद पैन में हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट एड करें.
सभी चीजों को 1-2 मिनट तक भूनने के बाद इसमें भीगे हुए बासमती चावल और काबुली चने मिक्स कर दें.
कुछ देर तक चलाने के बाद चावल को माइक्रोवेव वाले बॉउल में निकाल लें. फिर इसमें हल्दी पाउडर, नमक, नींबू का रस और पानी एड करें.
सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद बाउल में ढक्कन लगा दें और इसे ओवन में रखकर 12 मिनट तक पकाएं.
बस आपका चना पुलाव बनकर तैयार है. अब इसे हरा धनिया से गार्निश करके अचार या अमचूर की चटनी के साथ सर्व करें.






