- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
हमारे देश में हर राज्य में एक ही सब्जी को अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। खासतौर से पंजाब की ही बात करें तो यहां सबसे ज्यादा जायकेदार खाना मिलता है। यहां हर सब्जी स्वाद से भरपूर होती है। अगर बात करें छोले की ही तो पंजाब में जो छोले मिलते है वो बात कहीं और नहीं होती। पंजाबी फूड डिश अमृतसरी छोले पूरे देश में फेमस है। अमृतसरी छोले खाने के लिए लोग खासतौर से पंजाब के अमृतसर जाते हैं। तो आज हम आपको अमृतसरी छोले बनाने की रेसिपी बता रहे हैं।
Ingredients
- काबुली चना– 1 कप
- बारीक कटी प्याज– 2
- बारीक कटे टमाटर – 2
- कटा हुआ लहसुन– 7-8 कली
- बारीक कटा अदरक– 1 इंच टुकड़ा
- दालचीनी– 1 इंच टुकड़ा
- तेजपत्ता– 1-2
- बड़ी इलायची– 2-3
- हरी मिर्च लंबी कटी– 2-3
- लौंग– 2-3
- टी बैग– 1-2
- कसूरी मेथी– 1/2 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर– 3/4 टी स्पून
- अमचूर– 1/2 टी स्पून
- धनिया पाउडर– 1 टी स्पून
- हल्दी– 1/4 टी स्पून
- जीरा– 1 टी स्पून
- लाल मिर्च सूखी– 1
- तेल– 2 टेबलस्पून
- नमक– स्वादानुसार
Method
अमृतसरी छोले बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चने को 6-7 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख देंगे।
फिर आप चने को कुकर में डालें और उसमें पानी डालकर इलायची, लौंग, तेजपत्ता, मीठा सोडा, टी बैग और स्वादानुसार नमक डाल दें।
अब आप कुकर का ढक्कन लगाकर मीडियम आंच पर 4 सीटी आने तक इंतजार करें।
फिर आप एक कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म करें और फिर उसमें जीरा डालकर चटकाएं।
अब आप तेल में कटा अदरक और लहसुन डालें और उसे भूनें।
फिर आप बारीक कटे प्याज डालकर भूनें और प्याज गोल्डन ब्राउन होने के बाद आप मसाला डाल दें।
अब आप इस मसाले में कसूरी मेथी को लेकर हाथों से मसलकर डालें और उसे 1 मिनट तक भूनें।
फिर आप इसमें बारीक कटे टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं।
अब आप करछी की मदद से उबले हुए छोले डालकर ग्रेवी में मिक्स करें।
इसमें आप ऊपर से लंबी कटी हरी मिर्च भी डाल दें।
अब आप सब्जी में आमचूर पाउडर डालकर 2 मिनट तक पका लें।
इस तरह आपके स्वादिष्ट अमृतसरी छोले बनकर तैयार है। आप इसे रोटी, पराठे या कुलचे के साथ सर्व कर दें।






