- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
Amrood ka Halwa Kaise Banaye: फलों में अगर अमरूद की बात करें, तो ये सभी को खाना पसंद होता है। ये एक मौसमी फल है। लेकिन, क्या आपने पहले कभी अमरूद का हलवा खाया है? अगर नहीं तो आप एक बेहतरीन स्वाद से चूक रहें है। हमने आपको पहले भी हलवा की रेसिपी (Sooji Halwa Recipe) के बारे में बताया है। लेकिन, आज हम आपको अमरूद का हलवा की रेसिपी के बारे में बताएंगे। पर अमरूद का हलवा की रेसिपी के बारे में जानने से पहले आप अमरूद के फायदे के बारे में जान लें।
Also Read: Singhade Aate Ka Halwa: नवरात्रि में बनाएं सिंघाड़े के आटे का हलवा

अमरूद खाने के फायदे – Benefits Of Guava In Hindi
- अमरूद का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।
- अमरूद को खाने से वजन कम होता है।
- अमरूद का सेवन आपके शरीर को ताकत पहुंचाता है
- अमरूद खाने से पेट दर्द में भी राहत मिलती है।
- अमरूद का सेवन बवासीर में भी असरदार होता है।
Also Read: Bhandare Wala Halwa Recipe: घर पर बनाएं भंडारे जैसा स्वादिष्ट सूजी का हलवा
अमरूद खाने के फायदे में तो आप जान ही गए होंगे, तो चलिए अब अमरूद का हलवा बनाने की रेसिपी (Amrood Ka Halwa Kaise Banaye) के बारे में भी जान लें।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बर्तन में दूध डाल दें। इसके बाद इसे अच्छे से गाढ़ा होने तक उबाल लें। अब आप अमरूद और पानी को एक अलग बर्तन में रख दीजिए।
फिर आप अमरूद को अच्छे से उबाल लें। इसके बाद उबले हुए अमरूद को मिक्सर में डालकर पीसकर पेस्ट बना लीजिए।
अब आप एक पैन में घी डालकर पिघला लीजिए। इसके बाद इसमें अमरूद का पेस्ट और कंडेंस्ड मिल्क मिला लें।
फिर इसे लगातार चलाते हुए 5 मिनट तक पका लें। इसके बाद आप इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिला लें।
फिर आप इसे अच्छे से पका लें और गैस बंद कर दीजिए। अब आपका स्वादिष्ट अमरूद का हलवा बनकर तैयार है। अब आप इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें और सभी को गरमागरम सर्व करें।






