Increase Red Blood Cells: बदलती जीवनशैली में हम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं। भागदौड़ वाली जिंदगी में हम खुद को तो भूल ही जाते हैं। इस कारण से हमारा स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। पहले के समय में लोग अपनी सेहत का ध्यान रखते थे। लेकिन, आजकल लोग पहले की अपेक्षा ज्यादा व्यस्त रहने लगे है। इसलिए वो अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहें है। कई बार खून की कमी होने से चक्कर आ जाता है। खून की कमी होने से शरीर स्वस्थ्य नहीं रहता और हमें दिनभर थकान महसूस होती हैं। पर आप अपनी सेहत का ख्याल खुद रख सकते हैं। आपको सेहत आपके लिए बहुत जरूरी है। इसके लिए आप अपने किचन में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल करके अपने शरीर में खून की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। पर क्या आपको पता है आपके किचन में ऐसी कौन- से चीज है जिसका सेवन करके आप तंदरुस्त महसूस कर सकते है। अगर नहीं, तो फिक्र मत करिए आज हम आपको इस आर्टिकल में यही बताने जा रहें हैं।

चुकंदर
अगर आपको अपने शरीर में खून की मात्रा कम महसूस हो रही है, जिससे आपको बार- बार चक्कर आ जाता है, तो चुकंदर आपके शरीर में खून बढ़ाने का रामबाण इलाज है। चुकंदर आयरन से भरपूर होता है, जो खून बढ़ाता है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट ब्लड प्रेशर को कम करता है और इसमें मौजूद ब्यूटेन खून के थक्के जमने से रोकता है। इस तरह चुकंदर दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए मददगार साबित हो सकता है। चुकंदर आपके पाचन शक्ति को भी मजबूत करता है। रोजाना चुकंदर का जूस पीने से भी खून साफ होता है।
ड्राई फ्रूट्स
बादाम, अखरोट, काजू और खुबानी जैसे सूखे मेवे आयरन से भरपूर होते हैं। ये खून में रेड ब्लड सेल्स को तेजी से बनाते हैं और शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं। प्रतिदिन आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन करके अपने शरीर में खून की मात्रा को बढ़ा सकते हैं।
अनार
अनार आयरन की कमी को दूर करने के लिए भी बहुत अच्छा होता है। अनार खाने से एनीमिया की समस्या दूर हो जाती है। अनार में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। अनार के रस में अन्य फलों के रस की तुलना में अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसका उपयोग कोशिकाओं को नुकसान से बचा सकता है और सूजन को कम कर सकता है। कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए अनार का जूस फायदेमंद होता है। प्रोस्टेट कैंसर सेल्स को रोकने के लिए अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। यह कैंसर के खतरे को भी कम कर सकता है अनार का जूस आंतों की सूजन को कम करता है और पाचन शक्ति में सुधार करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






