- Prep
- 5 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 9 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- Cocktail, Drinks
गर्मी के मौसम में हर कोई खुद को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए कोई ना कोई ड्रिंक की तलाश करता रहता है। कुछ लोग फ्रूट जूस पीना पसंद करते हैं तो कुछ दूध-दही का सेवन करते हैं और बीयर-व्हिस्की के शौक़ीन लोग तो हर वक्त इसी की तलाश में रहते हैं। वैसे हर बार एक ही तरह की व्हिस्की पीकर आप भी बोर हो गए होंगे। ऐसे में हम आपको आज एक नई और खास तरह की ड्रिंक बता रहे हैं। हम बात कर रहे हैं एप्पल व्हिस्की कॉकटेल के बारे में। ड्रिंक करने वालों को एप्पल व्हिस्की कॉकटेल बहुत पसंद आएगी। इसे बनाना भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं एप्पल व्हिस्की कॉकटेल बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक कांच का गिलास लें।
फिर आप उस गिलास में बर्फ के टुकड़े डाल दें।
अब आप गिलास में बर्फ के टुकड़ों के ऊपर व्हिस्की डालें।
इसके ऊपर से आप सेब का रस डाल दें और साथ ही थोड़ा सा नींबू निचोड़ दें।
आप ग्लास के ऊपर सेब के टुकड़े से सजा भी सकते हैं।
इस प्रकार आपकी एप्पल व्हिस्की कॉकटेल ड्रिंक बनकर तैयार है।






