- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
सब्जियां कई तरह से बनाई जाती है। जब इनमें कुछ स्पेशल ट्विस्ट लगा दिया जाए तो सब्जी बेहतरीन बन जाती है। ऐसी ही एक सब्जी है अरबी जिसे कई अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। अरबी खाने में तो टेस्टी लगती है और साथ ही ये बेहद ही हेल्दी भी होती है। अरबी की सब्जी सूखी और ग्रेवी दोनों तरह से बनाई जाती है। ज्यादातर लोग ढाबे या होटल में जाकर अरबी की मसाले वाली सब्जी खाते हैं। लेकिन हम आपको आज घर पर ही अरबी की सब्जी बनाना बता रहे हैं। आइए जानते हैं अरबी अरबी की सब्जी बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- अरबी– 1/2 किलो
- प्याज बारीक कटे– 2-3
- टमाटर प्यूरी– 1/2 कप
- दही– 1/2 कप
- बेसन– 2-3 टेबलस्पून
- हरी मिर्च कटी– 2-3
- धनिया पाउडर– 2 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर– 1 टी स्पून
- गरम मसाला– 1/4 टी स्पून
- अदरक-लहसुन पेस्ट– 1 टेबलस्पून
- हल्दी– 1/2 टी स्पून
- तेजपत्ता– 1-2
- खड़ी लाल मिर्च– 2
- दालचीनी– 1 छोटा टुकड़ा
- जीरा– 1 टी स्पून
- कसूरी मेथी– 1 टी स्पून
- तेल– 4 टेबलस्पून
- नमक– स्वादानुसार
- हरा धनिया कटा – अंदाजानुसार
Method
अरबी की सब्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले आप सबसे पहले अरबी को धो लें।
फिर आप कूकर में अरबी डालकर मीडियम फ्लैम पर चढ़ा दें और दो सिटी आने पर बंद कर दें।
फिर आप अरबी के छिलके निकालकर उसके टुकड़े कर लें।
अब आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें और फिर उसमें अरबी के टुकड़े डालकर फ्राई कर लें।
फिर आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च, कसूरी मेथी समेत सभी मसालों को डालकर मिक्स कर लें।
अब आप इसमें बेसन डालकर अच्छे से मिक्स करें।
फिर आप एक और कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर तेजपत्ता, दालचीनी और जीरा डालकर भून लें।
फिर आप बारीक कटे प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट भून लें।
अब आप इस मिश्रण में साबुत लाल मिर्च और हरी मिर्च डालकर फ्राई करें।
इसके 2 मिनट बाद आप टमाटर प्यूरी डालकर अच्छे से पका लें।
अब आप इसमें दही, थोड़ा सा पानी, कसूरी मेथी, धनिया पाउडर डालकर सब्जी को ढंककर अच्छे से पकने के लिए छोड़ दें।
जब ग्रेवी उबल जाए तो आप इसमें फ्राई की हुई अरबी डाल दें।
फिर सब्जी को 5 मिनट हल्की आंच पर ढंककर पका लें।
इस प्रकार आपकी टेस्टी मसालेदार अरबी की सब्जी बनकर तैयार है।






