- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert, icecream, summer dishes
Badam Kulfi Recipe: गर्मियां आते ही कई लोग कुल्फी और आइसक्रीम खाना शुरु कर देते हैं. वहीं मटका कुल्फी ज्यादातर लोगों की फेवरेट होती है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर फटाफट से बादाम कुल्फी (Badam Kulfi Recipe) बना सकते हैं. जी हां, बादाम कुल्फी बनाने की रेसिपी काफी आसान होती है. वहीं बादाम कुल्फी डिलिशियस होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. तो आइए हम आपको बताते हैं बादाम कुल्फी बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – खीरे के जूस को बनाएं डेली डाइट का हिस्सा, तेजी से घटेगा मोटापा, आप भी रहेंगे फिट और हेल्दी
Ingredients
Method
बादाम कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को रात भर पानी में भिगो दें
सुबह बादाम को मिक्सर में डालें. इसमें 2-3 चम्मच दूध एड करें और ग्राइंड करके महीन पेस्ट तैयार कर लें.
इसके बाद 1 कप दूध निकालकर अलग कर दें और बाकी के दूध में केसर डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें.
अब बचे हुए दूध को कस्टर्ड पाउडर में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें.
गैस पर रखे दूध में उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें और इसे 10 मिनट तक पकाएं.
फिर इसमें बादाम का पेस्ट और कस्टर्ड पाउडर का पेस्ट मिक्स कर दें.
ध्यान रहे कि दूध को लगातार चलाते रहें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं. साथ ही बर्तन में लगी मलाई को भी खुरच कर दूध में मिला दें.
दूध गाढ़ा होने के बाद इसमें इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें.
अब दूध में केवड़ा वॉटर मिलाएं और इसे ठंडा होने के लिए रख दें. फिर इसे काजू, बादाम और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें.
दूध के मिक्सचर को कुल्फी के सांचे में भरकर एल्युमीनियम फॉयल पेपर से कवर कर दें.
कुल्फी को सेट होने के लिए फ्रिजर में रख दें. कुछघंटों में आपकी बादाम कुल्फी बनकर रेडी हो जाएगी.






