- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- cold drink, healthy drinks, summer drinks
Cucumber Juice Recipe: तेजी से बढ़ता वजन कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है. ऐसे में तमाम कोशिशों के बावजूद वजन कम होने का नाम नहीं लेता है. हालांकि अगर आप चाहें तो डेली डाइट में खीरे का जूस (Cucumber Juice Recipe) शामिल करके आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं. खीरे का जूस बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ फैट बर्न करने का भी काम करता है. जिससे आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है. तो आइए जानते हैं खीरे का जूस बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप हेल्दी लाइफस्टाइल एन्जॉय कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – जूसी आम से 10 मिनट में बनाएं इंस्टेंट मैंगो मस्तानी, गर्मी हो जाएगी चुटकियों में छूमंतर
Ingredients
- 1 खीरा
- 1 नींबू
- 1 गिलास पानी
- 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1 चम्मच एलोवेरा जूस
- हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
Method
खीरे का जूस बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को धोकर छील लें.
अब मिक्सर ग्राइंडर में खीरा, अदरक का पेस्ट, एलोवेरा जूस, हरा धनिया, नमक और पानी डालें.
सभी चीजों को पीसकर जूस तैयार कर लें. फिर इसे सर्विंग गिलास में भरें.
बस आपका खीरे का जूस तैयार है. इसमें नींबू का रस डालकर सर्व करें.
वहीं चिल्ड खीरे का जूस पीने के लिए आप इसमें कुछ आइस क्यूब्स भी डाल सकते हैं.
रोज रात को सोने से पहले खीरे का जूस पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट बढने लगेगा. जिससे आपका वजन तेजी से कम होगा और पेट की चर्बी भी घटने लगेगी.






