- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
बैंगन को कई सारी डिश में इस्तेमाल किया जा सकता है। बैंगन चाहे किसी भी तरह से बनाया जाए, ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। आमतौर पर लोग बैंगन की सादी सब्जी या फिर इसका भर्ता बनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी बैंगन मसाले की सब्जी खाई है। वैसे खाई होगी, लेकिन हम आपको आज जिस तरह से बैंगन मसाले की सब्जी बनाना बता रहे हैं, उसे खाकर तो हर कोई उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएगा। जो लोग बैंगन खाना पसंद नहीं करते हैं वो भी इस सब्जी के फैन हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं बैंगन मसाला सब्जी बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
बैंगन मसाला सब्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले कूकर में सरसो एक तेल गर्म करें।
फिर आप इसमें हींग, तेजपत्ता, दालचीनी जीरा और बारीक कटे हुए प्याज डालकर अच्छे से भून लें।
इनके सॉफ्ट हो जाने के बाद आप कूकर में कटे हुए आलू और बैंगन डाल दें।
इसके बाद आप इसमें कटे हुए टमाटर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
करीब दो मिनट तक इसे चलाने के बाद आप कूकर बंद कर दें और तीन सिटी लें।
जब कूकर की भाप निकल जाए तो आप सबको को मिक्स करके ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डाल दें।
इस प्रकार आपकी मसाला बैंगन की सब्जी बनकर तैयार है। आप इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।






