- Prep
- 5 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
बैंगन को कई सारी डिश में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी मसालेदार सब्जी और बैंगन का भर्ता तो आपने बहुत खाई होगी, लेकिन आपने शायद ही कभी बैंगन तवा फ्राई खाया है? अगर नहीं तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें। बैंगन तवा फ्राई (Baingan Tawa Fry Recipe), जिसे पैन-फ्राइड बैंगन के रूप में भी जाना जाता है। ये खाने में बहुत ही लाजवाब लगता है। यक़ीनन जो लोग बैंगन खाना पसंद नहीं करते हैं वो भी इस सब्जी के फैन हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं बैंगन तवा फ्राई (Baingan Tawa Fry Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
बैंगन तवा फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह से धोकर इसे मोटे गोल स्लाइस में काटें।
अब आप एक बाउल में बेसन, कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, अमचूर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब आप बैंगन के गोल टुकड़ों को दोनों तरफ से अच्छे से मसाले में लपेट लें।
अब आप गैस पर तवा गर्म करके इस पर थोड़ा सा तेल डालें और फिर बैंगन रखकर दोनों तरफ से लगभग 3-4 मिनट के लिए पकाएँ।
इस तरह आप सारे बैंगन के पीस को गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें।
फिर इन्हें प्लेट में निकालकर ऊपर से हरा धनिया डालकर रोटी या पराठे के साथ सर्व कर दें।






