- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- Breakfast, Lunch
बाजरा पोंगल रेसिपी: बाजरा पोंगल इस डिश का नाम आपने कभी न कभी तो जरुर सुना ही होगा और बहुत लोगों ने तो इस डिश का आनंद भी उठाया होगा। दरहसल, ये साउथ इंडियन डिश है। राज्यों की डिश की बात ही अलग होती है। अगर आप इसे साउथ इंडिया में जाकर खाएंगे तो आपको मालूम चलेगा कि इस डिश की खासियत क्या है। ऐसा इसलिए क्योंकि बाजरा पोंगल साउथ इंडियन की डिश है और इस डिश को साउथ इंडिया में बहुत प्यार और अपने प्यार की मिठास डालकर एक अलग तरीके से बनाया जाता है। इस डिश को बनाने के बाद आप अपने परिवार के साथ मिलकर आनंद उठा सकते हैं। आप इसे नाश्ते में और लंच में भी अपने परिवार के सदस्यों को सर्व कर सकते हैं।

लेकिन, अगर आप भी इसका स्वाद चखना चाहते है और आपने आजतक बस बाजरा पोंगल डिश की तारीफ सुनी है पर कभी घर पर बनाया नहीं है। तो, आप फिक्र मत करिए क्योंकि आज हम आपको बाजरा पोंगल रेसिपी के बारे में विस्तार से बताएंगे। जिससे कि आप घर बैठे साउथ इंडियन स्टाइल में बाजरा पोंगल डिश उतने ही प्यार और उसी तरीके से बना पाएंगे। आप इस डिश को आपने परिवार के सदस्यों के साथ रविवार को बनाकर खा सकते हैं। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप बाजरे और दाल को रात भर या 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। एवोकाडो के तेल को प्रेशर कुकर में डालें। तेल के गरम होने पर जीरा और काली मिर्च डालकर कुछ सेकेंड्स के लिए भून लें। जब यह चटकने लगे तो इसमें हींग, करी पत्ता और कटा हुआ अदरक डालें।
काजू को हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें भीगे हुए बाजरे और दाल को धो लें। कुकर में धुली हुई दाल और बाजरा डालें और 2 मिनट तक महक आने तक पकाएं। ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर या 4-5 सीटी आने तक पकाते रहें। अब ढक्कन को खोल कर पोंगल को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
तड़के के लिए, एक छोटे तड़के वाले पैन में एवोकाडो का तेल गरम करें, उसमें जीरा, करी पत्ते और काजू डाल दें। तड़का पोंगल के ऊपर डालें। अब आपकी बाजरा पोंगल डिश चटनी के साथ परोसने के लिए तैयार है!






