Bajrang Baan: हिंदू धर्म में भगवान हनुमान जी को बहुत महत्व दिया जाता है। हनुमान जी कलयुग के देवता है और यह अभी तक पृथ्वी पर मौजूद हैं। हनुमान जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता है, जो कोई भी भी हनुमान जी की उपासना करता है उसके सभी दुख, परेशानियां खत्म होते हैं। अगर आप रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, तो यह बहुत लाभकारी होता है।

बजरंग बाण पाठ करने के नियम
जब भी बजरंग पाठ करें तो सबसे पहले भगवान गणेश के नाम और मंत्रों का मन में उच्चारण करें और फिर प्रभु राम और माता सीता का ध्यान करें।
बजरंग बाण का पाठ करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। सूर्योदय के समय पाठ करना ज्यादा लाभदायक होता है।
बजरंग बाण का पाठ करते समय हनुमान जी की धूप, दीप और फूल-सिंदूर से उनकी पूजा करें।
बजरंग बाण के पाठ का सही उच्चारण करें और हनुमान जी को भोग में तुलसी दल, लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।
बजरंग बाण का पाठ करने से इन परेशानियों से मिलती है मुक्ति
बजरंग बाण का रोजाना पाठ करने से विवाह में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं। कुंडली में मौजूद दोष भी दूर होते हैं।
बजरंग बाण का पाठ करने से व्यक्ति की कई गंभीर बीमारी दूर होती है। इसके अलावा, करियर में सफलता मिलती है।
बजरंग बाण का पाठ करने से घर में मौजूद वास्तु दोष भी दूर होता है।
जिस घर में हनुमान चालीसा का पाठ होता है उस घर में नकारात्मक ऊर्जाएं नहीं आती हैं।






