Lord Hanuman: अंजनी पुत्र हनुमान जो सबसे शक्तिशाली देवता हैं। एक बार भगवान हनुमान ने अंजनी बूटी पर्वत को उठा लिया था। मान्यता ये है कि भगवान हनुमान को कभी गुस्सा नहीं आता था। वो बेहद सरल और हसमुख थे। यानी भगवान हनुमान को खुश करना बेहद सरल काम हैं। लेकिन, जब उन्हें क्रोध आता था तो पूरी धरती डर से कांपने लगती थी। इसलिए उनके क्रोध से सबको भय लगता है। लेकिन, अगर आपको अंजनी पुत्र हनुमान को प्रसन्न करना हैं, तो आप मंगलवार के दिन पान के पत्ते से जुड़े कुछ उपाय करें। मंगलवार भगवान हनुमान को समर्पित दिन है।

इससे भगवान हनुमान प्रसन्न होकर आप पर अपनी कृपा बरसाएंगे। आपके जीवन में समृद्धि और शांति का फूल खिलाएंगे। लेकिन, क्या आपको पता है कि भगवान हनुमान को पान के पत्ते से कैसे प्रसन्न किया जा सकता है? पान के पत्ते से कौन- से उपाय कर उन्हें प्रसन्न कर सकते है। अगर नहीं, तो आप चिंता मत करिए क्योंकि अंजनी पुत्र हनुमान की कृपा आप पर सदैव बनी रहें। इसके लिए हम आपको कुछ उपाय बताएंगे।
पान के पत्ते से जुड़े कुछ उपाय
मंगलवार के दिन अंजनी पुत्र हनुमान को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाएं। अब आप 5 पीपल के पत्ते और 5 पान के पत्ते की एक माला बनाकर उन्हें अर्पित करें। इससे आपको नौकरी में तरक्की और जीवन में खुशियों की बौछार होगी।
अगर आप बहुत समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहें है तो ताजा पान का पत्ता भगवान हनुमान को अर्पित करें। फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद वह पत्ता अपने धन स्थान पर रख दें। इससे आपके जीवन में धन की कमी नहीं होगी और आपके जीवन में खुशियां आएगी।
अगर आप घर और दुकान का वास्तु दोष दूर करना चाहते हैं, तो आप रोजाना हल्दी मिश्रित जल का पान के पत्ते से छिड़काव करें। ध्यान रखें आपको इस पानी को घर और दुकान के कोने में छिड़कना है। इससे नकारात्मक शक्ति का विनाश होगा और सकारात्मक ऊर्जा का जन्म।
आप मंगलवार के दिन अंजनी पुत्र हनुमान को मीठा पान चढ़ाएं। इससे भगवान हनुमान सारे कष्टों को मिटा देते हैं।
अगर आपके कुंडली में मंगल दोष हैं, तो आप भगवान हनुमान की पूजा पान के बीड़े से करें। साथ ही आप बजरंगबली का पाठ कर अपने शत्रुओं को खुद से दूर रखें।






