- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- cake
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही अमेरिका की यात्रा पर गए थे। इस दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी ने पीएम मोदी के लिए खास डिनर आयोजित किया था। इस डिनर पार्टी में उन्होंने भारतीय व्यंजनों से मिलती-जुलती डिश बनाई थी। इन्हीं में से एक डिश थी बाजरे का केक। पीएम मोदी मोटे अनाज का सेवन करना पसंद करते हैं। ऐसे में उन्हें इस दावत में बाजरे के केक काफी ज्यादा पसंद आया है। बाजरे के केक बेहद ही पौष्टिक और स्वादिष्ट रेसिपी है। आप इसे बड़ी आसानी से घर पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं बाजरे के केक की रेसिपी।
Ingredients
- तीन चौथाई कप बाजरा
- 250 ग्राम खजूर
- डेढ़ कप दूध
- शक्कर
- सवा कप ओट्स
- बेकिंग पाउडर, एसेंस
Method
बाजरे का केक बनाने के लिए आप सबसे पहले ओवन को प्रीहीट कर लें।
फिर आप एक कटोरे में बाजरे का आटा और बारीक पिसे ओट्स डालकर मिला लें।
अब आप इसमें बेकिंग पाउडर मिक्स कर दें।
अब आप खजूर के बीज निकालकर उन्हें मिक्सर में ग्राइंड कर लें और इस पेस्ट को दूध के साथ मिला दें।
फिर आप इस दूध को बाजरे और ओट्स के आटे में डालकर मिक्स कर दें।
अब आप इस बेटर में हल्का सा एसेंस और शक्कर डालकर इसे हाथ से अच्छी तरह मिक्स कर लें।
यदि आप अपने केक को सॉफ्ट बनाना चाहते हैं तो आप इसमें थोड़ा सा दही भी डाल दें।
अब आप इस बेटर को बटर या घी से ग्रीस किए हुए पैन में डालकर ओवन पर रखकर इसे बीस से तीस मिनट तक पकने दें।
जब केक अच्छे से पक जाए तो इसे आप ठंडा होने रख दें और फिर पैन में से निकाल दें।
इस प्रकार आपका बाजरे का केक बनकर तैयार है।






