- Prep
- 20 min
- Cook
- 1h
- Total
- 1h 20m
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- cake
Banana Choco Chip Cake Recipe: केक खाना बच्चों से लेकर बड़ों तक को सभी को पसंद होता है। आमतौर पर हम केक बाजार से ही लाकर खाते हैं। लेकिन अब क्रीम वाले केक के अलावा बाजार में तरह-तरह की वेरायटी वाले ब्रेड केक भी मिलने लगे हैं। हर कोई यही सोचता है कि काश कोई ऐसा होता जो हमारे लिए भी अपने हाथ से केक बनाकर लाता तो कितना अच्छा होता।
हम आपको आज एक ऐसे ही खास और टेस्टी केक की रेसिपी बता रहे हैं, जो खाने में बड़ा ही टेस्टी लगता है। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। आप अपने किसी प्रिय व्यक्ति के लिए ये केक बनाकर उसे सरप्राइस दे सकते हैं। इस केक का नाम है चोको चिप्स बनाना केक। तो चलिए जानते हैं घर पर चोको चिप्स बनाना केक बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- केला – 2
- ओलिव ऑयल – 1/4 कप
- दही – 1/2 कप
- चीनी – 1/2 कप (100 ग्राम )
- मैदा -1 कप + 2 टेबलस्पून (150 ग्राम)
- बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा – 1/4 छोटा चम्मच
- वनीला एसेंस – 1/2 छोटा चम्मच
- चोको चिप्स – 1/4 कप
Method
चोको चिप्स बनाना केक बनाने के लिए आप सबसे पहले 2 पके हुए केले छीलकर उनके पीस कर लें।
अब आप इसमें ओलिव आयल,दही और चीनी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें।
अब आप एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लें।
अब एक और बाउल में इस मिश्रण को छान लें।
जब इनकी गुठलियां निकल जाए, तो आप एक केक बनाने का कंटेनर लें और उसमें अच्छे से तेल या बटर लगाकर चिकना कर लें और फिर उसमें बटर पेपर लगा लें।
अब आप कूकर में दो 2 कप नमक डालकर ऊपर से एक जाली वाला स्टैंड रख दें और ढ़क्कन की सीटी हटा दें।
अब आप कूकर बंद करके इसे 7-8 मिनट तक तेज़ आंच पर गरम कर लें।
अब आप एक बाउल में केले का पेस्ट लें और उसमें ड्राई सामग्री जो बनाई है उसे थोड़ा-थोड़ा डालकर मिक्स कर लें।






