- Prep
- 15 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- diet food, sweets
- Course
- bakery, Dessert, icecream, summer dishes
Banana Peanut Butter Ice Cream Recipe: हेल्दी डाइट प्लान फॉलो करने वाले ज्यादातर लोग गर्मियों में आइसक्रीम खाना अवॉयड कर देते हैं. बेशक मार्किट बेस्ड आइसक्रीम आपकी सेहत को काफी प्रभावित करती है. लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर केले और पीनट बटर से भी आइसक्रीम (Banana Peanut Butter Ice Cream Recipe) बना सकते हैं. जी हां, केले और पीनट बटर से बनी आइसक्रीम ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर मानी जाती है. जिसे ट्राई करके आप गर्मियों में घर बैठे टेस्टी और हेल्दी डेजर्ट का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – ब्रेकफास्ट में ट्राई करें मूंगदाल डोसा की रेसिपी, खाने में होगा बेहद टेस्टी, सेहत भी रहेगी हमेशा हेल्दी
Ingredients
- केला
- कप दही
- चम्मच पीनट बटर
- बारीक कटी हुई बादाम
- बारीक कटा हुआ पिस्ता
- बारीक कटे हुए काजू
Method
केले और पीनट बटर की आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर फ्रिजर में रख दें.
केला ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालें. फिर इसमें दही और पीनट बटर एड कर लें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से ग्राइंड करके स्मूद पेस्ट बना लें.
अब इस पेस्ट को आइसक्रीम ट्रे में रखें. साथ ही इसके ऊपर पीनटर बटर स्प्रैड कर दें.
आखिर में आइसक्रीम को बादाम, पिस्ता और काजू से गार्निश करें और ट्रे को एल्युमीनियम फॉइल से ढक दें.
आइसक्रीम को सेट होने के लिए फ्रिजर में रखें. 7-8 घंटे बाद आपकी टेस्टी और हेल्दी आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी.






