Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी को कला, ज्ञान, वाणी और विद्या की देवी मां सरस्वती का दिन माना गया है। इस साल बसंत पंचमी 26 जनवरी 2023 को मनाई जा रही है। इस दिन कई विशेष योग भी बन रहे हैं। बता दें कि 25 जनवरी 2023 दोपहर 12:35 से बसंत पंचमी की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन शादी-विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे शुभ काम किए जाते हैं।

इस साल क्यों खास है बसंत पंचमी
इस साल बसंत पंचमी का दिन बेहद खास है। माघ की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 25 जनवरी को दोपहर 12:35 से शुरू होकर 26 जनवरी सुबह 10:29 मिनट तक रहेगी। सर्वोदय पंचमी 26 जनवरी को होने से इसी दिन बसंत पंचमी मनाई जाएगी।
इस साल बसंत पंचमी पर चार विशेष योग
इस साल बसंत पंचमी के दिन चार योग बन रहे हैं। 26 जनवरी 2023 को शिव योग के बाद सिद्ध योग शरू हो रहा है। शाम 06:57 से शुरू होकर अगले दिन सुबह 7:12 तक सर्वार्थ सिद्धि योग व राशि योग रहेगा।
बसंत पंचमी पर खरीद सकते हैं ये चीजें
यह दिन बेहद शुभ होता है, तो आप इस दिन मकान, दुकान, फ्लैट और प्लॉट समेत कई चीजों को खरीद सकते हैं। इस दिन आप रजिस्ट्री भी करवा सकते हैं। अगर किसी नए व्यवसाय की शुरूआत करनी हो तो आप इस दिन कर सकते हैं, क्योंकि ये सबसे अच्छा समय होता है।






