- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Gujarati
- Course
- Breakfast, Snacks
Basket Dhokla Recipe: गुजरात के ट्रेडिशनल फूड्स की फेहरिस्त में ढोकले का नाम भी शुमार है. वहीं नाश्ते में आपने कई बार ढोकला खाया होगा. लेकिन क्या आपने कभी बास्केट ढोकले (Basket Dhokla Recipe) का सेवन किया है. जी हां, अगर आप ढोकले बनाते समय कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं. तो बास्केट ढोकला बनाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. वहीं बास्केट ढोकले का स्वाद भी बेहद लाजवाब होता है. तो आइए जानते हैं बास्केट ढोकला बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – खाजा मिठाई की रेसिपी (Khaja Mithai Recipe)
Ingredients
- 120 ग्राम बेसन
- 2 चम्मच सूजी
- 1 चम्मच पिसी हुई चीनी
- 1 चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
- ½ चम्मच साइट्रिक एसिड
- 1 चुटकी हल्दी
- 1 ½ चम्मच इनो या बेकिंग सोडा
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच सरसों के बीज
- 2 हरी मिर्च
- 1 चम्मच तिल के बीज
- 1-2 चम्मच बारीक कटी हुई हरी धनिया की पत्तियां
- 5-6 करी पत्ता
- नमक स्वादानुसार
Method
नाश्ते में बास्केट ढोकला तैयार करने के लिए बेसन में अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर, पिसी हुई चीनी, साइट्रिक एसिड और नमक मिला लें.
फिर बेसन में पानी एड करते हुए घोल तैयार करें. ध्यान रहे कि बेसन का बैटर ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए.
इसके बाद बेसन में तेल और सूजी डालकर मिलाएं. आखिर में इनो या बेकिंग सोडा मिक्स करें और बेसन को10 मिनट के लिए साइड में रख दें.
बास्केट ढोकला बनाने के लिए छोटी-छोटी बेकिंग कटोरी ले लें. अब ब्रश की मदद से सारी कटोरियों में तेल लगा लें.
इसके बाद बेसन के बैटर को कटोरी में फिल करें. आधी कटोरी से ज्यादा बैटर ना डालें. क्योंकि ढोकला पकते समय फूलने लगता है.
सभी कटोरियों में बैटर भरने के बाद इसे बेकिंग ट्रे में रखकर बेक कर लें. 10 मिनट बाद ढक्कन हटा कर चेक करें और ढोकला पकने के बाद इसे कटोरी से निकाल लें.
बास्केट ढोकले का तड़का तैयार करने के लिए तेल गर्म करें. फिर इसमें सरसों के दानें डालें.
वहीं सरसों चटकने के बाद इसमें लम्बी कटी हुई हरी मिर्च, करी पत्ता, हरी धनिया की पत्तियां और तिल के बीज डाल दें.
2 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें. अब इस तड़के को ढोकले के ऊपर लगाएं. बस आपका बास्केट ढोकला रेडी है.






