- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
Khaja Mithai Recipe: कुछ लोग मीठा खाने के शौकीन होते हैं. ऐसे में कई बार लोग नाश्ते में मीठे का सेवन करते हैं. तो वहीं ज्यादातर लोग खाने के बाद डाइट में डेजर्ट शामिल करना नहीं भूलते हैं. हालांकि मीठी चीजों को आप ज्यादा दिन तक घर पर स्टोर नहीं कर सकते हैं. ऐसे में खाजा की मिठाई (Khaja Mithai Recipe) बनाना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. खाजा मिठाई बनाने की आसान रेसिपी फॉलो करके आप कई दिनों तक मीठे और कुरकुरे स्नैक्स का लुत्फ उठा सकते हैं. तो आइए जानते हैं खाजा मिठाई बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – गुलाब जामुन की रेसिपी (Gulab Jamun Recipe)
Ingredients
- 2 कप कप मैदा
- 2 बड़ा चम्मच घी
- 1 कप चीनी
- 1 कप पानी
- 3-4 कूटी हुई इलायची
- डीप फ्राई करनेके लिए तेल या घी
- आवश्यकतानुसारपानी
Method
खाजा मिठाई बनाने के लिए बॉउल में मैदा और घी डालें. अब इसे हाथों से मसलकर अच्छी तरह से मिला लें.
इस मिक्सचर में पानी डालते हुए गूंथे. ध्यान रहे कि मैदे का डो बिल्कुल चुकना और लचीला होना चाहिए.
पैन में पानी गर्म करें. फिर इसमें चीनी और इलायची मिक्स कर दें. अब पानी में उबाल आने दें और चाशनी बनने के बाद गैस बंद कर दें.
इसके बाद मैदे केआटे की लोई बनाकर पतली-पतली रोटियां बेल लें. अब रोटी पर घी अप्लाई करें और दूसरी रोटी को इसके ऊपर रख दें.
इसी तरह घी लगाकर 5-6 रोटियों को एक के ऊपर लगाकर रखें. फिर इसे अपने मनपसंद आकार में काट लें.
अब पैन में तेल या घी गर्म करें और सभी पीसेस को पैन में डीप फ्राई कर लें. फिर गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे निकाल् लें.
इसके बाद सभी खाजों को चाशनी में डालकर छोड़ दें. 5-10 मिनट बाद इसे चाशनी से निकालकर ठंडा कर लें.
बस आपकी खाजा मिठाई तैयार है. अगर आप चाहें तो इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं.






