Skin Care Tips In Winter: आजकल लोग अपनी जीवनशैली में इतने व्यस्त होते हैं कि अपनी त्वचा पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इससे आपकी त्वचा फीकी और बेजान लगने लगती है। रोज की भागदौड़ वाली जिंदगी में कुछ लोग अपनी त्वचा पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, इससे वो वक्त से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं। इससे आपके चेहरे पर जल्दी झुर्रियां पड़ने लगती है। सर्दियों में खासतौर पर हमें अपनी त्वचा का ध्यान रखना होता है।

सर्दियों में ठंडी हवा के कांटैक्ट में आने की वजह से स्किन फटने लगती है। वहीं, हम व्यस्त जीवन की वजह से इन बातों को नजरंदाज कर देते हैं। लेकिन, ऐसा करके आप अपनी त्वचा के साथ समझौता कर रहें है। अगर आप जवां और कोमल त्वचा चाहते हैं, तो आप कुछ फूड्स का सेवन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सुंदर और चमकदार त्वचा पाने का तरीका बताने जा रहें हैं।
टमाटर
टमाटर में विटामिन-सी पाया जाता है। इसमें लाइकोपीन के साथ सभी कैरोटीनॉयड्स होते हैं। अगर आप टमाटर को अपने डाइट में शामिल करेंगे, तो आप अपनी त्वचा को स्वस्थ और धूप से होने वाले नुकसान से सुरक्षित कर सकते हैं।
अखरोट
अखरोट में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं। इसलिए अखरोट को आवश्यक फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। ये एक ऐसा फैट है, जिसको शरीर अपने आप नहीं बना सकता है। अखरोट के सेवन से आप त्वचा को स्वस्थ रख सकते हैं।
लाल अंगूर
लाल अंगूर में रेसवेराट्रॉल नामक तत्व पाया जाता है। रेसवेराट्रॉल को कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं ये उम्र बढ़ने के असर को कम करने में भी मदद कर सकता है।
• लाल अंगूर में कई औषधीय गुण होते हैं:-
• लाल अंगूर वजन घटाने के लिए भी सहायक है।
• लाल अंगूर आपकी आंखों के लिए बहुत अच्छे है।
• लाल अंगूर किडनी को स्वस्थ रखने के लिए बहुत अच्छे है।
• लाल अंगूर अल्जाइमर की समस्या के लिए भी बहुत अच्छे है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






