- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Lunch
गर्मियों के मौसम में खासतौर से दही या चाचा का सेवन किया जाता हैं, जिससे शरीर को ठंड महसूस होती हैं। हमारे देश में रायता खाने का बहुत चलन हैं। गर्मियों में खाने के साथ रायता को होता ही हैं। अगर आप वही पुराने रायता और सादे दही से ऊब चुके हैं, तो हम आपके लिए आज एक ऐसा रायता लेकर आए हैं, जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर के लिए भी बेहद हेल्दी होता है। हम बात कर रहे हैं चुकंदर के रायते के बारे में। इसे बीटरूट रायता (Beetroot Raita) भी कहा जाता है।
चुकंदर फाइबर, फोलेट, मैंगनीज, आयरन और विटामिन सी से भरपूर होता हैं। यह ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने के साथ-साथ ब्लड फ्लो में भी सुधार करता हैं और साथ ही शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसे आप बेहद कम समय में भी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं चुकंदर का रायता (Beetroot Raita) बनाने की विधि।
Ingredients
Method
सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर, उसे कद्दूकस कर लें।
फिर आप हरी मिर्च को बारीक काट लें।
अब दही को एक कटोरे में लेकर उसे अच्छी तरह से फेंट लें।
अब आप दही में बारीक कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डाल दें और उसे मिलाएं।
फिर उसमे हरी मिर्च डालें।
अब एक पैन में तेल डालकर उसे गर्म करें और फिर इसमें तिल, राई और करी पत्ता डालकर भूनें।
तेल थोड़ा ठंडा हो जाने पर आप इसे दही और चुकंदर के मिश्रण में डालकर मिलाएं।
अब इसमें ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर, स्वादानुसार काला नमक और सादा नमक डाल दें।
इस तरह से तैयार है आपका चुकंदर का रायता। आप चाहे तो इसे पुदीने के पत्ते और सूखे किसे हुए नारियल से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व कर सकते हैं।






