आप ने इंदौरी पोहा का (Indori Poha) नाम तो सुना ही होगा। वैसे अब ये इंदौरी पोहा हर जगह मशहूर हो गया है। ज्यादातर लोग नाश्ते में पोहा खाना पसंद करते हैं। क्योकि ये हल्का भी होता है और साथ ही स्वाद में भी अच्छा लगता है। इसे बनाने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगता है। सच बात तो ये है कि पोहा मैगी से भी कम समय में बन जाता है। बच्चे-बूढ़े और जवान हर कोई इसे बड़े ही चाव से खाता है। आप शायद इस बात से वाकिफ नहीं होंगे कि पोहा शरीर को भी काफी फायदा पहुंचाता है। हम आपको आज पोहा खाने से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।
दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
यदि आप सुबह नाश्ते में पोहा खाएंगे तो दिनभर में एनर्जी से भरपूर रहेंगे। दरअसल, पोहे में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो शरीर को एनर्जी देता है।
प्रो-बॉयोटिक होता है पोहा
पोहा प्रो-बॉयोटिक है। क्योंकि इसे जिस तरह से बनाया जाता है, उसमें फर्मेंटेशन नहीं होता है।दरअसल, पोहा को पारबॉयल किया जाता है और फिर इसे तेज धूप में सुखाया जाता है। फिर फ्लैट करके पोहा बनाया जाता है। इससे पेट संबंधित परेशानियां नहीं होती हैं।
ब्लड शुगर लेवल रहेगा मेंटेन
पोहा हाई रिच फाइबर होता है। पोहे में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जिससे कि ब्लड शुगर लेवल अपने आप मेंटेन रहता है। साथ ही पोहे में आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। पोहा खाना प्रेगनेंट वुमेन, पीरियड्स के दौरान भी फायदा करता है।
वजन होगा कम
इन दिनों मोटापा आम समस्या है। ऐसे में आप पोहा को अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है, जिससे शरीर में फैट नहीं बनता और वजन कंट्रोल में बना रहता है।
बीपी कंट्रोल करता है
बीपी के मरीजों के लिए भी पोहा फायदेमंद है। दरअसल, पोहे में फाइबर होता है और ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।

पोहा रेसिपी
– सबसे पहले पोहा को भिगोकर 1 मिनट बाद धो लें। इसे साइड पे 10-15 मिनट के लिए रख दें।
– अब एक फ्राई पैन में तेल गरम करें, इस में साबुत जीरा, साबुत धनिया, साबुत सौंफ और राई डालें और इसे कुछ मिनट पकाएं।
– अब इस में प्याज डालें, करी पत्ता, हरी मिर्ची डालकर धीमी आंच पर मिक्स करें
– अब इसमें मूंगफली दाना डालकर मिक्स करें।
– अब पोहा में शक्कर मिक्स करें, और पोहे को मसाले में डालकर मिक्स करें।
– अगर आपको थोड़ा और नरम चाहिए तो इसे स्टीम दे सकते हैं।
– अब इसे एक प्लेट में निकाल कर आप इसमें कटी हुई प्याज, अनार दाना, धनिया पट्टी और सेंव डालकर सर्व कर दें।






