- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- American, Mediterranean, teriyaki
- Course
- Breakfast, diet food, Snack, Snacks, starter
घर पर अगर आपको बाज़ार जैसा सबवे सैंडविच बनाना है तो उसकी आसान रेसिपी भी जान लीजिए। इसे बनाने में आपको 30 मिनट से भी कम समय लगेगा।
अक्सर बच्चों को बाहर का खाना बहुत पसंद होता है और ऐसे में जंक फूड या बर्गर आदि हो तब तो ये बहुत ही अच्छा लगता है। हम बच्चों को कई बार बाहर का खाना खाने से रोक नहीं पाते हैं, लेकिन असल में ये उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है। पर अगर घर पर ही ऐसा स्वादिष्ट खाना बन जाए जिसमें उन्हें बाज़ार वाला स्वाद मिल जाए तो कैसा रहेगा?
Ingredients
Method
एक बड़े कटोरे में अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,गरम मसाला पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
इस मसालें को चिकन के ऊपर अच्छे से लगाकर कोट करें। 15 मिनिट के लिए मेरिनेट करें।
अब इसे ग्रिल कर लें हल्का तेल से।
दोनो साइड से पका लें।
ब्रेड को बीच से काट के, चिकन की पीस लगा दें, चीज़ की स्लाइस लगा दे दोनों, ब्रेड के दूसरे स्लाइस पे गार्लिक बटर लगा के ग्रिल कर ले 150 ° C पे 10 मिनिट के लिए।
एक छोटे कटोरे में मेयो के साथ, पार्सले, शहद, नींबू का रस, मस्टर्ड सॉस और रेड चिल्ली फ्लेक्स डालकर मिक्स कर लें।
अब ग्रिल किया हुआ चीज़ पे यह सॉस डालें, ऊपर से, सलाद पत्ता - lettuce डालें, ककड़ी, टमाटर डालें अब इसके ऊपर चिपोटले सॉस डालें, दूसरे ब्रेड ग्रिल्ड स्लाइस पे मेयो मिक्स लगाएं, ऊपर से कवर करें
अब इसे कट करके गरमा गरम सर्व करें। आपका चिकन सबवे सर्व करें






