- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
Besan Kadhi Kaise Banaye: अच्छा खाना खाने से हमारा मूड भी ठीक रहता है। वहीं, बात अगर बेसन कढ़ी की करें, तो इसके स्वाद के सब दीवाने हैं। बेसन कढ़ी को बनाने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है, लेकिन एक बार बनने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाती है। अगर बेसन कढ़ी को चावल के साथ खाएं, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। Also Read: Shahi Paneer Recipe In Hindi: घर पर ऐसे बनाएं शाही पनीर

आप सभी ने बेसन की कढ़ी जरूर खाई होगी और आप इसके चटपटे और तीखे स्वाद से जरूर परिचित होंगे। पर क्या आपको बेसन कढ़ी बनानी आती है? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको बेसन कढ़ी की रेसिपी के बारे में बताएंगे (Besan Kadhi kaise Banaye) तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला मिला लें। इसके बाद दही मिलाकर स्मूद बैटर बना लें। अब इसमें पानी मिला लें। अब एक पैन में तेल गरम कर लें। फिर उसमें हींग, जीरा और साबुत लाल मिर्च डाल दें। अब इस तड़के में बेसन और दही मिलाकर तैयार मिश्रण को उबाल लीजिए।
फिर इसमें धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए। अब सभी सामग्री को मिलाकर एक बैटर तैयार कर लें। फिर बैटर को 15 मिनट के लिए एक तरफ रख दें। अब आप एक पैन में तेल गर्म कर लें और पकौड़े के मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब तेल में पकौड़े जबतक तले ये ब्राउन न हो जाए। अब पकौड़े को कढ़ी में डालकर मिला लें। इसके बाद गर्मागर्म कढ़ी को एक प्लेट में निकाल लें। अब अंत में उसमें घी गर्म करके और लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी को सर्व करें।






